'मैंने अपनी सफलता का लुत्फ़ नहीं उठाया'

By Staff
'मैंने अपनी सफलता का लुत्फ़ नहीं उठाया'

जिस अभिनेत्री को राज कपूर जैसी हस्ती मधुबाला के बाद भारतीय फ़िल्म जगत में आई सबसे सुंदर अभिनेत्री कहे, वो फ़िल्मों में काम करना ही नहीं चाहती थी, ये सुनकर थोड़ी हैरानी ज़रूर होगी, लेकिन बात बिलकुल सच है. वो अभिनेत्री हैं पूनम ढिल्लन.

बीबीसी से ख़ास मुलाक़ात में पूनम ने बताया कि वो फ़िल्मों में बिलकुल भी काम नहीं करना चाहतीं थीं. और उन्होंने ठीक ढंग से अपनी कामयाबी का लुत्फ़ ही नहीं उठाया, क्योंकि वो उस वक़्त बहुत छोटी थीं और उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि ये हो क्या रहा है.

जब यश चोपड़ा ने उन्हें 'त्रिशूल' का प्रस्ताव दिया तब उनके दोस्तों ने कहा कि यश चोपड़ा और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मत गंवाओ. और ये फ़िल्म साइन कर लो.

पूनम कहती हैं "यश जी ने मुझसे कहा कि फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली में होगी. तुम्हें मुंबई आने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी. मैं चंडीगढ़ की रहने वाली थी. जो दिल्ली से पास भी था. तो मैंने फ़िल्म साइन कर ली."

पूनम के मुताबिक़ वो उस वक़्त पढ़ाई कर रहीं थीं, और अपनी छुट्टियों के दौरान उन्होंने 'त्रिशूल' की शूटिंग पूरी कर ली. वो, उसके बाद कोई फ़िल्म नहीं करना चाहतीं थीं. लेकिन यश चोपड़ा ने उसके बाद उन्हें 'नूरी' में मुख्य किरदार करने का ऑफ़र दिया.

पूनम ने बताया "मैंने यश जी से कहा कि नहीं मैं फ़िल्में नहीं करना चाहती. लेकिन वो बोले कि ये हीरोइन प्रधान फ़िल्म है. और तुम्हारा चेहरा कश्मीरी लड़की के रोल के लिए बिलकुल फ़िट है."

पूनम ने ठान लिया था कि बस 'नूरी' के बाद वो कोई और फ़िल्म नहीं करेंगी, लेकिन 'नूरी' सुपरहिट रही और उन्हें इसके लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया. उसके बाद फ़िल्में करने का सिलसिला ही चल निकला.

पूनम ने इसके बाद आर के बैनर की फ़िल्म 'बीवी ओ बीवी' साइन की, जिसमें उनके साथ रणधीर कपूर और संजीव कुमार की मुख्य भूमिका थी.

पूनम ने कहा कि संजीव कुमार जैसे महान अभिनेता के साथ काम करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा. इसी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान राजकपूर ने उनकी तारीफ़ की थी.

पूनम कहती हैं "जब राज जी ने मेरी तुलना मधुबाला से की, तो उस वक़्त मुझे ज़्यादा कुछ समझ में नहीं आया. लेकिन अब मैं उनकी बात को ज़िंदगी भर नहीं भूलूंगी. इतनी बड़ी हस्ती ने मेरी तारीफ़ की, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है."

पूनम आजकल फ़िल्मों में ज़्यादा सक्रिय नहीं है. हां वो टीवी पर नज़र आ जाती हैं. कुछ समय पहले वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नज़र आईं थीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X