PHOTOS:सोनाक्षी की आई याद तो गिले-शिकवे भूल बेटी के ससुराल पहुंचीं मां पूनम सिन्हा, इकबाल फैमिली साथ किया डिनर

Poonam Sinha went to dinner with Iqbal family: शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली है। दोनों ने परिवार के बीच रजिस्टर मैरिज की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। शादी के बाद फैन्स सोनाक्षी की फर्स्ट अपीयरेंस का इंतजार कर रहे थे और शादी के चार दिनों बाद सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ डिनर पर जाती नजर आईं।
फैमिली के साथ डिनर पर गईं सोनाक्षी
जी हां, बीती रात सोनाक्षी सिन्हा रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस के साथ स्टाइलिश हेयर और न्यूड मेकअप में नजर आईं। जहीर का हाथ पकड़े सोनाक्षी काफी खुश नजर आ रही हैं। शादी के चार दिनों बाद वह पति और फैमिली के साथ डिनर पर गई हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस डिनर नाइट पर इकबाल फैमिली के साथ ही सिन्हा फैमिली के भी सदस्य देखने को मिले।
पूनम सिन्हा भी आईं नजर
जी हां, हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जहां सोनाक्षी और जहीर फैमिली के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इकबाल फैमिली के साथ सोनाक्षी की मां भी बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल सोनाक्षी और जहीर के आने के पहले से ही जहीर इकबाल के माता पिता और उनकी मां रेस्सटोरेंट में थीं। ऐसा माना जा रहा है कि पहले पूनम सिन्हा इकबाल फैमिली से मिलने गईं फिर वह सभी को साथ रेस्टोरेंट आई हैं।
सोनाक्षी ने जमकर खीचीं तस्वीरें
बता दें कि फैमिली के साथ डिनर नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैमिली के साथ बिताए जा रहे क्वालिटी टाइम में सोनाक्षी ने जकमर तस्वीरें खीचीं। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications