भारत को गरियाने वाली मल्लिका लाईमलाइट में...
लगता है कि विवादों की मल्लिका यानी कि सेक्स बम मल्लिका शेरावत जो चाहती थीं वह हो गया क्योंकि उनका मकसद हंगामा खड़ा ही करना था सो उन्होंने कर ही डाला। अब आप पूछेंगे कि कैसे तो सुनिये मैडम मल्लिका शेरावत ने कान फिल्म महोत्सव में भारत को लेकर उल्टा-सीधा क्या बोला? ट्विटर पर उनकी इज्जत का जनाजा निकाल गया। मल्लिका को तो उन लोगों ने भी लताड़ लगायी जो खुद अपने भद्दे कमेंट के कारण आये दिन आलोचनाओं की शिकार होती रहती हैं।
मल्लिका के लिए बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने ट्विटर पर लिखा है कि अगर मल्लिका को भारत पाखंडी लगता है तो इतना वो जान लें कि इसी पाखंडी भारत के कारण मल्लिका रातों रात स्टार बनी थीं।
तो वहीं न्यूड होने को हर पल तैयार रहने वाली कामासूत्र गर्ल शर्लिन चोपड़ा ने ट्विट किया है कि अगर सही में भारत में महिलाओं की दुर्दशा होती तो उनके जैसे लोग भारत से आगे निकलकर काम नहीं कर पाते।
इन दोनों की टिप्पणी से पहले पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने भी कहा था कि मैं इस बात से बिल्कुल इत्तफाक नहीं रखती हूं और जिस किसी भी ने भी इस तरह के शब्दों का प्रयोग देश के लिए किया है उसे अपनी इस करनी पर शर्म आनी चाहिए। भारत महान हैं, यहां नारी की पूजा होती है, लोगों की सोच बदली है, लड़कियां आज पढ़ लिख रही हैं, अपने दम पर खड़ी हैं।
आईये आपको बताते हैं मल्लिका शेरावत के बारे में रोचक जानकारियां...


Click it and Unblock the Notifications











