मौत की खबर देकर गायब हुई पूनम पांडे की बहन, स्विच ऑफ है फोन, सवालों के घेरे में मौत का सच?

poonam pandey

पूनम पांडे की मौत की खबर शुक्रवार को सुबह आती है और शोर मच जाता है। इस बात का खुलासा उनकी बहन करती है और इसके बाद लोगों को यकीन हो जाता है। कहा जाता है कि पूनम पांडे काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं थीं और इसी के चलते उनका निधन हुआ है।

लेकिन अब उनकी मौत संदेह के घेरे में है और फैंस को कई सवालों के जवाब नहीं मिल पा रहे हैं। चौकाने वाली बात तो ये है कि पूनम पांडे की मौत की खबर देने के बाद उनकी बहन गायब है। बहन समेत उनके पूरे परिवार का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इसके बाद लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

लोगों के हैं कई सवाल?

फैंस जानना चाहते हैं कि अगर पूनम पांडे का निधन हो गया है तो उनका पार्थिव शरीर कहा हैं? पूनम पांडे का परिवार बहन के समेत कहां गायब है? पूनम पांडे का अंतिम संस्कार कहां पर होना है? इस तरह के तमाम सवाल पूछे जा रहे जिनके जवाब किसी के द्वारा नहीं दिए जा रहे। इसी वजह से लोग उनकी मौत पर संदेह व्यक्त कर रहे हैँ। पूनम के बॉडीगार्ड से बात करने पर उन्होने बताया कि वो 31 जनवरी को उनके साथ ही थे, उनकी मौत की खबर शॉकिंग है।

पब्लिसिटी स्टंट के आरोप

पूनम पांडे के करीबी शिवम शर्मा ने इसको लेकर खुलासा किया है। उनका कहना है कि पूनम पांडे की बॉडी में पुणे में है लेकिन परिवार वहां नहीं है। इसके अलावा लॉकअप रियालिटी शो में पूनम पांडे से साथ नजर आए विनीत कक्कड़ ने उनकी खबर को फर्जी बताया है। विनीत का कहना है कि वो मरी नहीं बल्कि जिंदा है, जहां भी हो पूनम जल्दी सामने आओ। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसका खुलासा जल्दी होगा।

राहुल वैद्य और राखी सावंत

राहुल वैद्य का भी ऐसा मानना है कि पूनम पांडे जिंदा है। उनकी मौत की खबर पूरी तरह से फर्जी है। राखी सावंत का एक वॉइस नोट वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही है, मुझे लगता है ये स्टंट है, बस वो जिंदा हों।

हालांकि सच्चाई का पता नहीं चल पा रहा है, देखने वाली बात होगी कि पूनम पांडे के पार्थिव शरीर की तस्वीर या फिर अंतिम संस्कार का अपडेट कब तक आएगा।

More from Filmibeat

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X