..................... Poonam Pandey का आखिरी वीडियो वायरल, पब्लिकली इस इवेंट पर हुईँ थीं स्पॉट Poonam Pandey's last video went viral, she was spotted publicly at this event - Hindi Filmibeat

Poonam Pandey का आखिरी वीडियो वायरल, पब्लिकली इस इवेंट पर हुईँ थीं स्पॉट

poonam pandey

मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। गुरुवार की रात को उनका निधन सर्वाइकल कैंसर के कारण हो गया। हालांकि एक्ट्रेस की मौत की खबर शुक्रवार को सामने आई।

इस वक्त पूनम पांडे का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है जब वो पब्लिकली पहुंची थीँ। इस दौरान एक्ट्रेस को मुंबई में मीडिया एजेंसी के मालिक परिमल मेहता की बर्थडे पार्टी में देखा गया। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग हैरान हैं।

पूनम पांडे इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैँ। इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है और उन्होने लिखा, ''पहले से ही उसकी याद आ रही है। पूनम तुम हमेशा हमारे दिल में रहोगी।'' इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा, ''मौत का कारण थोड़ा गड़बड़ है, टीबीएच.. वैसे भी आरआईपी।'' एक ने लिखा, ''मुझे आशा है कि यह कोई घोटाला या प्रचार स्टंट नहीं है!'' एक ने लिखा, ''कारण कुछ और ही होगा... कुछ गड़बड़... सर्वाइकल कैंसर से मरने वाला कोई भी व्यक्ति मृत्यु से 4 दिन पहले वैसा नहीं दिखेगा।''

एक ने लिखा, ''ये है कौन वैसे?'' एक ने लिखा, ''यह बहुत गड़बड़ है। यहां कुछ 100% गलत है.. एक व्यक्ति जो कैंसर से पीड़ित है वह इतना स्वस्थ कैसे दिख सकता है और अचानक उसकी मृत्यु भी हो सकती है..''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। पूनम पांडे की पूरी लाइफ काफी समस्या से भरी हुई रही है और कंट्रोवर्सी भी काफी हुई है। फिलहाल पूनम हमारे बीच अब नहीं है लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आकर वायरल हो रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए पूनम पांडे का ये आखिरी वी़डियो जब वो पब्लिकली स्पॉट हुईं थीं।

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X