'मैं जिंदा हूं..' पूनम पांडे की मौत की खबर निकली फर्जी, खुद सामने आकर पोस्ट कर दिया शॉकिंग वीडियो

poonam pandey

मैं जिंदा हूं, मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी हूं... पूनम पांडे की मौत की खबर पूरी तरह से फर्जी निकली है। उन्होने खुद सामने आकर इस बात का ऐलान किया है। पूनम पांडे ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें जिसमें वो सर्वाइकल कैंसर और मौत को लेकर बातें करते हुए नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह उनकी मौत की खबर सामने आई थी और लोगों को इस बात का यकीन नहीं हुआ था। पूनम पांडे इस वीडियो में कह रही हैं, ''मैं जिंदा हूं, मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी हूं। लेकिन मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जो कि इस बीमारी के चलते जान गंवा चुकी हैं।

इसका कारण सिर्फ ये है कि वो नहीं जानती थीं कि इसको लेकर उन्हो क्या करना चाहिए। मैं यहां ये बताने के लिए हूं कि इसका इलाज है और आपको समय रहते टेस्ट करवाने चाहिए। अगर आपको एचपीवी वैक्सीन लग चुकी है तो हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।'' इसके अलावा पूनम पांडे ने काफी लंबा चौंड़ा कैप्शन भी लिखा है।

पूनम पांडे ने लिखा पोस्ट

वीडियो के साथ पूनम ने लिखा, ''मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं - मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर अटैक नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएँ। आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने और #DeathToCervicalCancer लाने का प्रयास करें।''

हो गईं ट्रोल

पूनम पांडे इसको लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। एक ने लिखा है, ''जब तक देश में सिनेमा है लोग पागल बनते रहेंगे।'' एक ने लिखा, ''आपकी और मार्केटिंग कंपनी की मार्केटिंग अच्छी नहीं है.. R.i.p.'' एक ने लिखा, ''मुझे तो पता ही था, ये जिंदा है।'' एक का कहना है, ''अच्छा पागल बनाया, क्या जागरुकता फैलाई है।'' इस तरह से लोग पूनम को ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो...

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X