Poonam Pandey की मौत की असली वजह आई सामने? सर्वाइकल कैंसर नहीं बल्कि इस वजह से गई जान

पूनम पांडे की मौत की खबर आज सुबह आई। कुछ लोगों को ये फेक लगी तो कुछ ने इसको पब्लिसिटी स्टंट बताया। हालांकि लोग और फैंस तब हैरान हो गए जब इसको लेकर उनके मैनेजर ने कंफर्मेंशन दी।
इसके बाद लोग सदमें हैं और उनके साथ कलाकार भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो गया। कहा जा रहा था कि वो सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं थीं और इसी वजह से उनका निधन हो गया है। लेकिन अब कुछ नया सामने आया है। Zoom की एक खबर की मानें तो पूनम पांडे के निधन की एक अलग रिपोर्ट आई है।
क्या है मौत का कारण?
जूम ने पोस्ट करते हुए दावा किया है कि पूनम पांडे का निधन ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हुआ है। पूनम की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पेज पर जूम ने लिखा, ''सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम पांडे के दुखद निधन को जोड़ने वाली प्रारंभिक रिपोर्टों के बीच, एक विशेष अंदरूनी सूत्र ने एक अलग कहानी का खुलासा किया है, जो संभावित दुर्भाग्यपूर्ण है और कहा गया है कि उनकी मौत दवा के ओवरडोज़ से हुई है।'' हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारित ऐलान डॉक्टर्स के द्वारा नहीं हुआ है।
क्या कह रहे हैं लोग?
एक ने लिखा है, ''ड्रग्स और शराब के बिना ये लोग रहते नहीं हद हो गए।'' एक ने लिखा, ''क्या आप लोग चीजें पोस्ट करना और संदेह करना बंद कर सकते हैं, अधिक भ्रम पैदा करने के बजाय बस थोड़ा इंतजार करें।''
एक ने लिखा, पहले ही कमेंट कर दिया था कि ड्रग्स ओवरडोज की वजह से जान गई। एक ने लिखा, ''बहुत दुख की बात है कि तुम लोग जिंदगी को मजाक बना लेते हो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications