..................... 'पूनम पांडे का पार्थिव शरीर पुणे में हैं, जबकि परिवार कानपुर में'.. शिवम शर्मा का चौकाने वाला खुलासा 'Poonam Pandey's body is in Pune, family is in Kanpur'.. Shivam Sharma's shocking revelation! - Hindi Filmibeat

'पूनम पांडे का पार्थिव शरीर पुणे में हैं, जबकि परिवार कानपुर में'.. शिवम शर्मा का चौकाने वाला खुलासा!

poonam pandey, shivam sharma

Shivam Sharma On Poonam Pandey- पूनम पांडे के निधन की खबर ने बीते दिन कई लोगों को चौंका दिया था और ये वाकई में काफी शॉकिंग खबर थी। उनके करीबियों समेत कई लोगों के मन में सवाल थे कि लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव पूनम पांडे कैसे अचानक जा सकती हैं।

सर्वाइकल कैंसर की बात सामने आई लेकिन शाम होते होते उनकी मौत का कारण ड्रग्स का ओवरडोज बताया गया। अब पूनम पांडे के करीबी दोस्त शिवम शर्मा ने दूसरा बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि पूनम पांडे का पार्थिव शरीर पुणे में हैं लेकिन उनका परिवार कानपुर में ही है।

जी हां, इसको लेकर social_justout_hearsay ने लिखा है, ''पूनम के निधन की खबर के बाद, मीडिया ने शिवम शर्मा से संपर्क किया जो पूनम पांडे के करीबी दोस्त थे। हमारा कॉल आने पर शिवम घबरा गया और उसने हमसे कहा कि उसे इस खबर पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।''

शिवम बताया कि, "एक कॉमन फ्रेंड ने मुझे बताया कि उनका पार्थिव शरीर पुणे में है जबकि उनका परिवार कानपुर में है। मुझे नहीं पता कि उसका परिवार अंतिम संस्कार की योजना कैसे बनाएगा। मैं उनके परिवार को ढेर सारी ताकत भेजना चाहता हूं।''

इसके बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो ये पता नहीं चल पा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कहां होगा। क्या उनका पार्थिव शरीर कानपुर जाएगा या पुण या फिर मुंबई? इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक सामने नहीं आ पाया है।

पूनम पांडे की लाइफ काफी विवादित रही है और अब उनके निधन के बाद भी कुछ नॉर्मल होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस वक्त कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार कहां होगा और कौन करेगा।

Read more about: poonam pandey shivam sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X