पूनम पांडे का नशा प्रमोशन बाथरुम वीडियो के बाद रिवीलिंग ड्रेस!
पूनम पांडे ने अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपनी तरफ से हर एक कोशिश कर ली है। पूनम पांडे ने पहले तो अपना एक बाथरुम एमएमस बनाकर उसे ट्विटर पर प्रमोट कर दिया और अब वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शहरों में ऐसी ड्रेसेस पहनकर जा रही हैं कि उनकी ड्रेसेस को देख कोई भी बेहोश हो जाए। पूनम का नशा तो वैसे भी उनके बाथरुम में नहाते हुए वीडियो को देखकर चढ़़ रहा था लेकिन अब तो उन्होंने ऐसे कपड़े भी पहनकर आने शुरु कर दिये हैं कि लोगों के अंदर उनकी फिल्म को देखने की उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है।
पूनम पांडे ने अपने फैन्स से वादा किया था कि उनकी फिल्म अभी तक उनके द्वारा डाली गयी तस्वीरों और उनके वीडियो से कहीं ज्यादा सेक्सी होगी। और साथ ही उन्होंने कहा था कि अभी तक उन्होंने जो किया है वो तो सिर्फ 10 पर्सेंट था अब तो 90 परसेंट बाकी है। पूनम पांडे ने अपना वो वादा पूरा करने की पूरी कोशिश की है और वो लगातार इस वादे को पूरा करने के लिए अपनी तरफ से हर एक मुनासिब कोशिश कर रही हैं। हाल ही में पूनम पांडे ने दिल्ली में प्रमोशन के दौरान ऐसी ड्रेस पहनकर नज़र आईं कि उन्हें देख सभी हैरान रह गये।
एक तरफ तो पूनम पांडे के नशा फिल्म के पोस्टर्स को फाड़कर दिल्लीवासी उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पूनम पांडे इस तरह की ड्रेस में दिल्ली में अपनी फिल्म का प्रमोशन करके उन्हें और भी ज्यादा गुस्सा दिला रही हैं। कल तक तो पूनम पांडेये कह रही थीं किवो लोगों के मनोरंजन के लिए सब कुछ कर रही हैं और अगर किसी को उनकी किसी चीज से बुरा लगा हो तो वो माफी तक मांगने को तैयार हैं। लेकिन आज देखिये अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पूनम ने कैसा वेश धरा है।


Click it and Unblock the Notifications