पूनम पांडे से माफी मांगी शर्लिन ने कहा पांडे जी नहीं हैं आउटडेटेड

शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के बीच पिछले कुछ दिनों से अपनी हॉट तस्वीरों को डालने को लेकर ट्विटर पर जंग सी छिड़ी हुई है। यूं लग रहा है कि जैसे दोनों एक दूसरे से आगे निकलना चाहती हैं लेकिन अब इस लड़ाई को खत्म करने की ओर शर्लिन ने एक नया कदम बढ़ाया है। शर्लिन ने अपने ट्वीट्स के जरिये कहा है कि पूनम पांडे आउटडेटेड नहीं हैं और उन्हें पूनम पांडे से हारने में बुरा महसूस नहीं होगा।

शर्लिन के किसी ट्विटर फॉलोवर ने ट्वीट किया कि पूनम पांडे आउटडेटेड हैं और इसपर शर्लिन ने जवाब देते हुए कहा कि "आप सभी से मेरी रिक्वेस्ट है कि पांडे जी को आउटडेटेड नहीं हैं मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं.. बहुत ज्यादा"

Poonam Pandey and Sherlyn Chopra

उन्होने अपने इस ट्वीट को करने की वजह बताते हुए ये भी लिखा कि प्लीज मेरे फॉलोवर्स के ट्वीट पढ़िये वो पांडे जी को आउटडेटेड कर रहे हैं इसलिए मैं उनसे रिक्वेस्ट कर रही हूं कि ऐसा ना करें।

इस ट्वीट के बाद शर्लिन ने कहा "डियर पांडे जी फैन्स, मैं यह मानती हूं कि पांडे जी का दिल बहुत बड़ा है। मैं उनसे माफी मांगती हूं अपने ट्वीट्स के जरिये उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए लेकिन मैने उन्हें अच्छी भावना से लिखा था।"

उसके बाद शर्लिन के एक फॉलोवर ने उन्हें लिखा कि "तुम हार रही हो पूनम हॉट हॉट तस्वीरें पोस्ट कर रही है।" तो शर्लिन ने जवाब दिया "स्वीटहार्ट मुझे उससे हारने में बुरा नहीं लगेगा।"

शर्लिन के ट्विटर पर इस तरह के ट्वीट्स देखकर कोई भी कहेगा कि शर्लिन ने शायद पूनम पांडे से हार मान ली है। ट्विटर पर अब पूनम पांडे की फैन फॉलोइंग 2 लाख से ज्यादा वहीं शर्लिन की फैन फोलोइंग मात्र 1.25 लाख है। तो शर्लिन को ये समझ जाना चाहिए कि अपनी बिना कपड़ों की तस्वीरें डालकर वो पूनम पांडे के जितनी पॉपुलर नहीं हो सकतीं। तो कांग्रेट्स पूनम पांडे जी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X