रीयल लाईफ में न्यूड हो सकती हूं रील लाईफ में नहीं : पूनम पांडे

खबर तो ये भी आ रही है, कई निर्देशकों ने पूनम से संपर्क साधा है, और उनसे ऑन स्क्रीन न्यूड होने का ऑफर दिया है वो भी मुह मांगे दाम पर लेकिन पूनम ने सबको नकार दिया है। पूनम का कहना है कि ये सच है कि वो फिल्मों में काम करना चाहती है लेकिन इसके लिए वो कई समझौता नहीं करेंगी। वो फिल्मों में एक्टिंग करने में यकीन करती है ना कि अंगप्रदर्शन में।
गौरतलब है कि मॉडल पूनम पांडे ने ऐलान किया था कि अगर भारत विश्वकप जीत जाता है तो वो सरेआम न्यूड हो जायेंगी। भारत तो विश्वकप जीत गया लेकिन पूनम अंडर ग्राउंड हो गई, हां उनके इस बयान के चलते लोग उनकी आलोचना के बहाने ही सुर्खियों में ले आये। जिसका फायदा पूनम को हुआ और उन्हें फिल्में तो नहीं मिली लेकिन हां कलर्स के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में जगह मिल गयी। इस शो को होस्ट करेंगे अक्षय कुमार जिसमें पूनम एक प्रतिभागी की भूमिका में हैं।
पूनम के इस तेवर की जबरदस्त आलोचना हो रही है, देखना दिलचस्प होगा कि पूनम अपने इस बयान पर कब तक कायम रहती है और अगर उन्हें फिल्में मिलती हैं तो किस दम पर , उनकी एक्टिंग के बलबूते या फिर उनके न्यूड होने के बयान पर।


Click it and Unblock the Notifications











