पूनम की वेबसाइट पाकिस्तानियों की गिरफ्त में!

पूनम पांडे के फैंस उस समय हैरान हो गये होंगे जब उन्होंने अचानक ही एक दिन पूनम की वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नज़र आया होगा और साथ ही वेबसाइट पर पूनम के फैंस से कहा गया कि वो लोग कश्मीर के लिए आवाज उठाएं और उसे पाकिस्तान के नाम करवा दें। खुद पूनम भी इस बात से हैरान और डर गयीं। उन्होंने ट्विटर के जरिये अपने फैंस को ये बताया कि उनकी वेबसाईट को हैक कर लिया गया है और ये काम किसी पाकिस्तानी ने हैक की है और उनकी वेबसाइट के जरिये वो पाकिस्तान जिंदाबाद का मैसेज दे रहा है। पूनम पांडे जो कि ट्विटर क्वीन के नाम से जानी जाती हैं और जिनके फैंस की संख्या लाखों में है की वेबसाइट पर कितने लोग होंगे ये तो अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन पाकिस्तानियों को भी पता है कि पूनम पांड की वेबसाइट के जरिये वो लाखों की संख्या में लोगों तक पहुंच सकते हैं।

पूनम पांडे ने अपनी वेबसाइट के हैक होने की खबर अपने फैंस को दी ट्वीट किया प्लीज हेल्प, मेरी वेबसाइट हैक हो गयी है, हैक करने वालों ने कश्मीर के लिए आवाज उठाने की बात की है, मैं बहुत ही निराश हूं और डरी हुई हूं। पूनम पांडे वैसे अपनी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकती हैं यहां तक कि खुद अपनी वेबसाइट भी हैक करा सकती हैं इसलिए पूनम की बात कितनी सच है और कितनी झूठ ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा लेकिन ये जरुर कहा जा सकता है कि पूनम पांडे की वेबसाइट अगर किसी पाकिस्तानी ने हैक कि है तो पूनम के चाहने वाले सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी हैं।

पूनम पांडे को आजकल पब्लिसिटी की बहुत जरुरत है क्योंकि हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म नशा को बॉक्स ऑफिस बहुत ही ठंडा रिस्पॉंस मिला और उसके बाद उन्हें किसी और बॉलीवुड फिल्म का ऑफर भी नहीं मिला। ट्विटर पर से भी उनका नशा धीरे धीरे उतर सा रहा है। ऐसे में पिछले कुछ समय से तो पूनम गायब ही हो गयी थीं और अचानक से अपनी वेबसाइट के हैक होने की खबर के साथ वो दोबारा सुर्खियों में आ गयी हैं। अब देखना ये है कि पूनम का ये नया शगूफा कितने दिनों तक लोगों के बीच उन्हें चर्चा का विषय बनाए रखता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X