पायल छनकाकर किस हरजाई को बुला रही हैं पूनम
पूनम पांडे ने ट्विटर पर अपना एक ट्रेंड चला रखा है। कभी वो कहती हैं कि उन्हें ब्रा पहनना नहीं पसंद कभी वो कहती हैं कि उन्हें उनके दोस्तों ने एक रिंग दी है जो उनके मूड के अनुसार रंग बदलती है। अब पूनम ने एक नयी पायल खरीदी है और अब वो अपनी पायल की तस्वीरें डालकर सबको अपनी इस नयी पायल के साथ अपने हुस्न का दीदार भी करा रही हैं।
आज सुबह से पूनम ने और भी एक नया ट्रेंड शुरु किया है और वो है अपनी फिल्म के नाम को गेस करने का। पूनम ने #MovieNameForPoonamPandeysDebutFilm के नाम से एक ट्रेंड शुरु किया है और अपने फैन्स से पूछा है कि वो उनकी फिल्म जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है का नाम गेस करें। पूनम ने जैसे ही ये ट्रेंड शुरु किया बस उनके फैन्स ने उनकी फिल्म के नाम के कयास लगाने शुरु कर दिये। पूनम ने ये भी कहा कि जो उनकी फिल्म का नाम सही बताएगा वो उससे मिलेंगी।
फैन्स ने पूनम की फिल्म के जो नाम बताए उनमें कुछ नाम यूं हैं- झूठे वादे, कुछ कुछ हमेशा होता रहता है, अंधेरी रात में दिया तेरे हाथ में, फोकट जवानी, नॉटी हसीना इन सभी नामों के अलावा भी कई नाम हैं जो पूनम के फैन्स ने पूनम को बताए हैं। अब पूनम की फिल्म का असली नाम क्या है ये तो खुद पूनम को ही पता होगा। फिल्हाल नज़र डालिये उन हॉट तस्वीरों पर जो अपनी पायल के साथ पूनम ने फेसबुक और ट्विटर पर डाली हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी पूनम के सेक्सी लुक के दीवाने हो जाएंगे


Click it and Unblock the Notifications