पूनम पांडे सालों से न्यूड हो रही हैं, राज कुंद्रा उनसे ज़बरदस्ती पॉर्न फिल्म क्यों बनवाएंगे - गहना वशिष्ठ
पूनम पांडे ने हाल ही में राज कुंद्रा के खिलाफ काफी विवादित बयान दिए हैं जिनमें सबसे अहम है राज कुंद्रा का पूनम को पॉर्न इंडस्ट्री में लेकर आना। अब erotic स्टार और गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने पूनम पांडे पर निशाना साधते हुए पूछा है कि पूनम पांडे तब से न्यूड फिल्में और न्यूड तस्वीरें खींच रही हैं जब से भारत ने वर्ल्ड कप जीता था।
उन्होंने खुद एलान किया था कि वो अपने कपड़े उतार देंगी। गहना का कहना है कि जब पूनम पांडे सालों से न्यूड हो रही हैं तो फिर वो राज कुंद्रा पर ये इल्ज़ाम कैसे लगा सकती हैं कि राज कुंद्रा उन्हें पॉर्न फिल्मों की दुनिया में लेकर आए?

गहना ने पूनम पांडे को आड़े हाथों लेते हुए उनसे पूछा कि पूनम पांडे का कहना है कि उन्हें शिल्पा शेट्टी से सहानुभूति है। उन्हें उस महिला से सहानुभूति क्यों है जिसके पति ने उनसे ज़बरदस्ती पॉर्न वीडियो बनवाए? वहीं राज कुंद्रा का साथ देते हुए गहना का कहना है कि ये फिल्में वैसी ही हैं जैसे कि OTT प्लेटफॉर्म पर होती हैं। चूंकि वहां कोई सेंसरशिप नहीं है इसलिए ज़्यादातर कंटेंट बोल्ड होता है।

पूनम पांडे के अनर्गल बयान
पूनम पांडे ने जब से राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई है, तब से अब तक राज कुंद्रा के बारे में काफी कुछ कह डाला है। माना जा रहा है कि पुलिस को दिए अपने पहले बयान में पूनम पांडे ने पुलिस के सामने कुबूल किया था कि राज कुंद्रा ही वो शख्स हैं जो उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लेकर आए।

पॉर्न फिल्म बनाते हुए गिरफ्तार हुई थीं
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले, गोवा में पूनम पांडे को अश्लील फिल्म बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, उनके उस केस का राज कुंद्रा के केस से तार जुड़ा है या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

राज कुंद्रा ने दी थी धमकी
पूनम पांडे ने टाईम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि राज कुंद्रा उन्हें लगातार धमकाते थे। जब पूनम ने उनके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना चाहा तो राज कुंद्रा ने पूनम पांडे का नंबर, सेक्स सेवाओं के एड के लिए अपने एप पर डाल दिया।उस एप पर पूनम के नंबर के साथ अलग अलग सेवाओं के पॉप अप आते थे।

आने लगे थे अश्लील कॉल
पूनम का कहना है कि जब राज ने उनका नंबर लीक कर दिया उसके बाद से पूनम को ढेरों अश्लील मेसेज और कॉल आने लगे। लोग उन्हें अश्लील तस्वीरें तक भेजने लगे। पूूनम इतना डर गई थीं कि अपना घर छोड़कर भाग जाना चाहती थीं।

लड़कियां क्या क्या झेल रही हैं
पूनम पांडे का कहना है कि मैं इस इंडस्ट्री में स्थापित हूं। जब वो मेरे साथ ऐसा कर सकते हैं तो पता नहीं नए लोगों को क्या क्या धमकी दी होगी। पूनम का कहना है कि जितनी भी लड़कियों के साथ राज कुंद्रा ने ऐसा किया है, उन सबको सामने आकर राज के खिलाफ खुलकर बोलना चाहिए।

राज कुंद्रा से मिली थी धमकी
पूनम का कहना था कि राज उन्हें धमकी दे रहे थे एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साईन करने की जिसके अनुसार पूनम को कुछ अलग तरह की वीडियो और तस्वीरें, इस एप को देनी होगी। और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी सारी निजी डीटेल्स लीक कर दी जाएंगी। बाद में राज ने पूनम के साथ ऐसा किया भी।
गहना वशिष्ठ का ये भी कहना है कि हमें मुंबई पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है लेकिन उन्हें पॉर्न को erotica के साथ या फिर bold कंटेंट के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। गहना का मानना है कि इस केस की सुनवाई के दौरान ये तय कर ही लेगी कि कौन असली मुजरिम है और किसे केवल मोहरे और कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया गया है। इससे आगे हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं।
गहना ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा है, लोग पहले ये फिल्में देखें और तब ही इन पर अपनी टिप्पणी करें। पुलिस ने इस केस को काफी गलत तरीके से समझा है। इनमें से कोई भी फिल्म पॉर्न फिल्म नहीं है। ये केवल बोल्ड फिल्में हैं जो एकता कपूर, अनुराग कश्यप, विभु अग्रवाल जैसे कई प्रोड्यूसर बनाते हैं। बाकी एप जैसे कि नेटफ्लिक्स और अमेज़ॉन का कंटेंट इससे भी ज़्यादा बोल्ड रहता है। गहना, राज के एप के लिए कई फिल्में बना चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











