पूनम पांडे के न्यूड वीडियो पर FIR, मिलिंद सोमन के न्यूड की तारीफ क्यों! अपूर्व असरानी ने कसा तंज
हाल ही में पूनम पांडे ने गोवा में एक न्यूड वीडियो शूट किया था, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा। वहीं, अब उसे लेकिन अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी की वुमन विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद गोवा पुलिस ने पूनम पांडे को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, अपने जन्मदिन पर मिलिंद सोमन भी गोवा के बीच पर न्यूड दौड़ते नजर आए, उन्होंने खुद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिस पर लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की।

इन दोनों खबरों को मिलाकर फिल्म एडिटर और स्क्रीनराइटर अपूर्व असरानी ने तंज कसा है। उन्होंने लिखा- "पूनम पांडे और मिलिंद सोमन, दोनों अपने बर्थडे सूट में गोवा में देखे गये। पांडे आधी न्यूड, सोमन पूरे न्यूड। अश्लीलता के लिए पांडे क़ानूनी पचड़े में पड़ गयीं। सोमन 55 की उम्र में अपने शरीर की फिटनेस के लिए प्यार पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम अपनी निर्वस्त्र महिलाओं के मुक़ाबले निर्वस्त्र पुरुषों के प्रति अधिक उदार हैं।"


Click it and Unblock the Notifications