..................... Poonam Pandey visited Maha Kumbh Mela for Nasha, कुंभमेले में भी पूनम ने नहीं छोड़ा नशा - Hindi Filmibeat

कुंभ के मेले में भी पूनम ने नहीं छोड़ा नशा

अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए पूनम पांडे ने जी जान लगा दी है। 'नशा' फिल्म तो पहले से ही पूनम की वजह से सुर्खियों में है लेकिन पूनम द्वारा प्रमोशन के लिए अलग अलग तरीके अपनाए जाने से भी नशा को सुर्खियों में वजह मिल रही है। हाल ही में पूनम पांडे इलाहाबाद में लगे कुंभ मेले में शामिल हुईं। उन्होंने वहां पर गंगा में स्नान किया और साथ ही वहां पर मौजूद बाबाओं के साथ बैठकर कुंभ मेले के बारे में कई सारी बातें भी की। पूनम ने ट्वीट किया कि पहली बार वो कुंभ मेले में आई हैं और ये नशा बेहतरीन है।

पूनम पांडे ने लिखा "मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार नशा ट्राई किया है कुंभ मेले में प्रसाद के रुप में। क्या नशा है ये जय भोले नाथ।" इसके साथ ही पूनम ने कुंभ मेले में आए बाबाओं के साथ अपनी एक तस्वीर भी खिंचवाई और ट्वीट भी की। उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया पहली बार जिंदगी में संतों से मिली और साथ ही पवित्र नदी में स्नान भी किया। कुंभ मेला 2013, इलाहाबाद। अपनी तस्वीरों में पूनम पांडे बहुत ही धार्मिक और भगवान की श्रृद्धा में खोयी हुई लगीं।

कहा जा रहा है कि पूनम पांडे ने कुंभ मेले में शिरकत अपनी फिल्म नशा के प्रमोशन के लिए की। वो चाहती हैं कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म को ढ़ेर सारी सफलता मिले इसलिए वो कुंभ मेले में पहुंची जहां पर देश विदेश से लोग पुण्य के लिए आए हैं। पूनम पांडे की इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने कई सारे कमेंट्स भी किये हैं। अलन डेकर ने लिखा है "इस तस्वीर में सेक्सीनेस की बजाय क्यूटनेस है। बहुत ही बेहतरीन तस्वीर है। कमलदीप सिंह ने लिखा "ओ आपका ये भी एक रुप है, अच्छा है मुझे बहुत पसंद आया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X