पूनम ने कहा विराट तुम भारतीय टीम के लिए संकट मोचन हो

पूनम ने खास तौर पर विराट के लिए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इससे पहले भी पूनम ने इसी क्रिकेटर के लिए एक तस्वीर ट्विटर पर जारी कर चुकी हैं। पूनम ने ट्वीट किया है कि जैसे भगवान राम के लिए हनुमान वैसे ही टीम इंडिया के लिए विराट कोहली। तुम भारतीय क्रिकेट टीम के लिए संकट मोचन हो।
इससे पहले जब सचिन ने अपना सौवां शतक लगाया था तब भी पूनम ने ट्विटर पर सचिन को बधाई देते हुए खुद की एक तस्वीर के बारे में कहा था। इस तस्वीर में पूनम के तन पर कोई कपड़ा नहीं है और वह एक तस्वीर लिए मैदान में खड़ी है।
वो तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि सचिन की ही है जिसमें वह भगवान के अवतार में नजर आते हैं और उन्हें पाकिस्तान टीम का कोई खिलाड़ी को प्रणाम करते हुए दिखाया गया था। पूनम की माने तो वह तस्वीर उन्होंने नहीं खिंचवाई थी।


Click it and Unblock the Notifications