उत्तेजक 'पूनम की रात' से परेशान अश्लील पूनम
इस वीडियो का नाम है 'पूनम की रात' जिसमें हमेशा की तरह उत्तेजक भावभंगिमाओं और अश्लील कपड़ो में पूनम पांडे अपने दोस्तों के साथ पार्टी एंज्वाय कर रही है।
लेकिन पूनम के मुताबिक उनका यह पर्सनल वीडियो किसी ने इंटरनेट पर लीक कर दिया जिसकी वजह से पूनम काफी अपसेट हैं। उन्होंने दुखी होकर ट्विटर पर लिखा है कि 'मैं अपने पर्सनल एमएमएस के लीक होने के कारण बहुत दुखी हूं....नहीं जानती कैसे मेरा पर्सनल पार्टी वीडियो व्हाट्सअप पर वायरल हो गया है, हर किसी की तरह मेरे भी निजी पल हैं जिसे मैं निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन कोई है जो यह नहीं चाहता।
हालांकि पूनम पांडे के इस ट्विट के पहले उनके फेसबुक फैन पेज पर किसी ने लिखा था कि क्या आपने 'पूनम की रात' को देखा। जिससे पूनम की बातों पर विश्वास करना थोड़ा सा मुश्किल हो रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि पूनम पांडे का सुर्खियों में बने रहने का यह नया पैंतरा है।वरना कोई इस तरह से अश्लील पार्टी नहीं करता है। वैसे कारण जो भी हो सच तो यही है कि 'पूनम की रात' को देखने के लिए इंटरनेट पर होड़ मची हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












