सोनी पर नहीं, ट्विटर पर देखिये पूनम की द डर्टी पिक्चर

पूनम पांडे ने उन निराश लोगों के लिए अपनी नई फोटो ट्वीटर पर अपलोड की है जो टीवी पर फिल्म द डर्टी पिक्चर नहीं देख सके। इस फोटो को अपलोड करने का कारण बताते हुए पूनम ने कहा है कि,चूँकि रविवार को सरकारी कारणों की वजह से फिल्म द डर्टी पिक्चर नहीं दिखाई गयी जिससे दर्शक बड़े ही मायूस हुए थे और उन्ही मायूस दर्शकों को खुश करने के लिए उन्होंने ये फोटो अपलोड की है।
बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने अपनी इस नयी फोटो में ब्लैक बिकनी पहन रखी है जिसमें वो बड़ी ही सेंसुअल मुद्रा में बैठीं हैं।
पूनम ने तस्वीर के साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर लिखा है -ट्वीटहर्ट्स देखो मेरी नई तस्वीर। ये उन सबके लिए जो टीवी पर फिल्म द डर्टी पिक्चर नहीं देख पाए है। ये है मेरा डर्टी पिक्चर।
आपको बताते चलें कि पूनम पांडे की फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनेवाली है। जहां इसी दौरान पोर्न एक्ट्रेस सन्नी लियोन भी अपनी फिल्म जिस्म 2 लेकर आ रहीं हैं। मजे की बात ये है की पूनम की फिल्म को अमित सक्सेना निर्देशित कर रहे है। ये वही निर्देशक है जिन्होंने फिल्म जिस्म को निर्देशित किया था। पूनम इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित है और अगर सूत्रों की माने तो इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने एक करोड़ की भारी भरकम राशि बतौर साईनिंग अमाउंट ली है |


Click it and Unblock the Notifications