..................... Poonam Pandey | Twitter| Latest Tweet | पूनम पांडे | ट्विटर | नया ट्वीट - Hindi Filmibeat

फिल्‍म के नाम में झलके सेक्‍स और कर्व: पूनम पांडे

By Belal Jafri

किंगफिशर कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता जा रहा है। वो लगातार कुछ ऐसा करती हैं की उनको मीडिया के साथ साथ पब्लिक अटेंशन मिलता रहे। पूनम ने अब अपनी फिल्‍म "आई एम 18" के नाम को लेकर सस्‍पेंस पैदा कर दिया है। यह वह फिल्‍म है, जिसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रूपये बतौर साईनिंग अमाउंट लिए हैं।

poonam pandey

ज्ञात हो की इस फिल्म का नाम आई एम 18 बताया जा रहा था। जो एक बहुत ही बोल्ड फिल्म होने वाली थी। गौरतलब है की अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों के जरिए पब्लिसिटी बटोरने वाली मॉडल पूनम पांडे अपनी फिल्म के जरिए पॉर्न स्टार सनी लियोन को सिल्वर स्क्रीन पर टक्कर देने को तैयार हैं।

पूनम ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी वही चुनी है, जो जिस्म2 की है। यही नहीं उनकी इस नयी फिल्म का निर्देशन अमित सक्सेना कर रहे हैं, जिन्होंने जिस्म का निर्देशन कर फिल्म समीक्षकों की वाहवाही लूटी थी।

बहरहाल आज पूनम ने ट्विटर पर एक नया ट्वीट डाल के सबको आश्चर्य में डाल दिया है अभी कुछ घंटे पहले पूनम ने अपने ट्वीट में कहा है, "ट्वीटहार्ट्स ये अफवाह है की मेरी फिल्म का नाम आई एम 18 है। मेरी फिल्म का नाम उतना ही सेक्सी होगा जितनी कि मै हूं और साथ ही ये उतना ही कर्वी होगा जितनी कि मेरी बॉडी है।"

साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपने नई फिल्म के नाम को गेस करने को भी कहा है। तो क्‍या आप गेस करेंगे? पूनम की फिल्‍म का क्‍या नाम होगा? सोचिये ऐसा नाम जिसमें सेक्‍स और कर्व दोनों झलके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X