Birthday Special- पूनम पांडे को क्रिकेट से प्यार, कपड़ों को इंकार!
पूनम पांडे के जन्मदिन के मौके पर सबसे पहले तो उन्हें उनके सभी फैंस की तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। अब बात करते हैं पूनम के शुरुआती दौर की। पूनम पांडे सबसे पहले चर्चा में तब आई जब उन्होंने 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के जीतने पर अपने सारे कपड़े उतारकर तस्वीरें खिंचवाने की बात कही। हालांकि इंडिया उस वक्त मैच जीत भी गया लेकिन उसके बाद पूनम ने ये कहते हुए कपड़े नहीं उतारे कि बीसीसीआई ने उन्हें इसके लिए इजाजत ही नहीं दी। उसके बाद भी लगातार क्रिकेट मैच के दौरान पूनम अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करती और उसके सपोर्ट में अपने कपड़े उतारकर फोटो खिंचवाती। फिर उन तस्वीरों को पूनम ट्विटर पर डालतीं।
पूनम की इन विवादित और सेक्सी तस्वीरों के चलते उनके ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ने लगी। यहां तक कि उन्हें ट्विटर क्वीन कहा जाने लगा। पूनम की इस बढ़ती पब्लिसिटी ने जन्म दिया शर्लिन चोपड़ा के साथ पूनम के कॉम्पीटीशन को। पूनम की पब्लिसिटी ने प्ले ब्वॉय मैगजीन की पहली प्ले गर्ल शर्लिन को भी ट्विटर पर अपनी सेक्सी और विवादित तस्वीरें डालने को प्रेरित किया। लेकिन पूनम हमेशा आगे ही रहीं।
ट्विटर पब्लिसिटी ने पूनम को बॉलीवुड निर्देशक अमित सक्सेना की नज़रों में ला दिया और उन्होंने पूनम को अपनी फिल्म नशा के लिए साइन कर लिया। हालांकि नशा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन पूनम को जरुर बॉलीवुड में एंट्री मिल गयी।


Click it and Unblock the Notifications












