अश्लील पूनम सन्नी की नकल नहीं करतीं!
अश्लीलता का पर्याय बन चुकीं बिकनी बाला पूनम पांडे की 26 जुलाई को फिल्म रिलीज होने जा रही हैं 'नशा'। फिल्म का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोले इसके लिए पूनम पांडे हर संभव प्रयास कर रही हैं। पूनम पांडे हाल ही में दिल्ली गयीथीं जहां उन्होंने प्रमोशनल इवेंट में रीवलिंग ड्रेस पहन कर हर किसी को चौंका दिया। अपने शरीर के एक-एक हिस्से को सीधे तौर पर दर्शाने वाली पूनम पांडे ने कहा कि वो वही करती हैं जो कि उनका दिल करता है।
पूनम पांडे ने कहा कि वह सन्नी लियोन को कॉपी नहीं करती हैं। पूनम-पूनम हैं और सन्नी-सन्नी। मालूम हो कि पूनम और सन्नी की तुलना दोनों के हालिया फोटोशूट को लेकर हो रही है क्योंकि दोनों ने एक ही भाव-भंगिमाओं में फोटो शूट कराया है।
और तो और पूनम पांडे ने फिल्म नशा में वैसे ही बोल्ड सीन दिये हैं जैसे कि सन्नी ने अपनी पहली फिल्म जिस्म 2 में दिये थे।
पूनम पांडे ने यह भी कहा कि दिल्ली में उनकी फिल्म नशा के पोस्टर को लेकर जो भी बवाल हुआ है उसके लिए वह लोगों से माफी मांगती हैं क्योंकि वह किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती हैं।
गौरतलब है कि फिल्म नशा एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया। खुद पूनम ने कहा है कि उनकी फिल्म काफी वल्गर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म में केवल अश्लीलता ही है, फिल्म में एकसुंदर सी कहानी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। तो वहीं शिवम और पूनम पांडे के टाइटल सांग को काफी पसंद किया जा रहा है।
आईये आपको दिखाते हैं नशा के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











