बॉलीवुड का सबसे ज्यादा नशा पूनम पांडे को
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में न जाने कितीनी अभिनेतियां आयीं, प्रसिद्ध हुईं और चली गईं, लेकिन बॉलीवुड का जितना नशा पूनम पांडे को चढ़ा है, शायद उतना किसी को नहीं। उन पर यह नशा सिर्फ उनकी आने वाली फिल्म नशा के कारण ही नहीं है, बल्कि अगर उनकी फिल्म का नाम कुछ और भी होता, तो भी वो इसमें सराबोर होतीं।
किंगफिशर कैलेंडर से मशहूर हुईं पूनम पांडे में एक खूबी जरूर है, जो शायद इंडस्ट्री में किसी के पास नहीं और वो है अपनी फिल्म को प्रोमोट करने की टेक्नीक। बॉलीवुड में शायद ही कोई अभिनेत्री होगी, जिसे फिल्म का ऑफर मिलने के बाद सोते-जागते, उठते-बैठते सिर्फ उस फिल्म की ही बात करते देखा होगा। यह खूबी सिर्फ पूनम के पास है। वो अपने बेडरूम में तस्वीरें खींचती हैं, तो नशा के लिये। डरबी के मैदान पर जाती हैं, तो नशा के लिये, रैम्प पर चलती हैं, तो नशा के लिये और फेसबुकियाती हैं तो वो भी नशा के लिये यही नहीं उनके 90 फीसदी ट्वीट्स में भी #NASHA होता है।
वैसे पूनम की यह खासियत कम से कम उनके फैन्स को तो सिनेमा हॉल तक खींच ही लायेगी। फिल्म इसी साल रिलीज होनी है। हालांकि अभी तक उसकी तारीख फिक्स नहीं हुई है। पूनम की इस फिल्म का उनके फैन्स को बेसबरी से इंतजार है। यह बेसबरी और भी ज्यादा इसलिये बढ़ रही है, क्योंकि हर रोज ट्विटर पर पूनम अपनी फिल्म से जुड़ी कोई न कोई ऐसी बात पोस्ट करती हैं, जिससे लोगों की जिज्ञासा बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
