..................... Poonam Pandey to do desi girl role in next movie - Hindi Filmibeat

पूनम बनना चाहती हैं स्मिता और जीनत

ट्विटर क्वीन पूनम पांडे का नशा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका इसलिए अब शायद पूनम पांडे कुछ सिंपल और सोबर आजमाना चाहती हैं। पूनम पांडे ने हाल ही में मीडिया के साथ बातचीज के दौरान कहा कि वो जल्द ही देसी अवतार में नज़र आने वाली हैं। पूनम पांडे ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस स्मिता पाटिल और जीनत अमान से बेहद प्रेरित हैं। ये एक्ट्रेसेस साड़ी में भी कितनी खूबसूरत नज़र आती हैं। तो इन्हीं की तरह पूनम भी खूबसूरत नज़र आना चाहती हैं।

पू्नम पांडे ने अपनी पहली ही फिल्म में जमकर अंग प्रदर्शन किया और साथ ही जमकर इंटिमेट सीन्स भी दिये लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पूनम का एक्सपेरिमेंट कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया और आखिरकार पू्नम की फिल्म फ्लॉप हो गयी। लेकिन पू्नम पांडे को बॉलीवुड में एंट्री तो मिल ही गयी है और कई निर्देशक पूनम को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं। लेकिन पूनम को अब अंग प्रदर्शन के जरिेये नहीं बल्कि अब उन्हें अपनी एक्टिंग और अपनी सिंपलिसिटी के जरिये खुद को इंडस्ट्री में टिकाना है।

पूनम पांडे ने अब तय किया है कि वो स्मिता पाटिल और जीनत अमान की तरह ही सिंपल नज़र आकर और थोड़ा बोल्ड होकर फिल्में करेंगी और इन्हीं की तरह ही बेहतरीन एक्टिगं करके लोगों का मनोरंजन करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X