बिपाशा का जिस्म या पूनम का नशा!
2003 में रिलीज हुई फिल्म 'जिस्म' के रिलीज होने के बाद ही बंगाली बेब्स बिपाशा बासु की चर्चाएं जोरो शोरों से शुरु हो गयी थीं। फिल्म में बिपाशा और जॉन के हॉट सीन्स ने इतने विवादों को जन्म दिया कि हर इस फिल्म को उस साल की सफल फिल्मों में जगह मिल गयी। बिपाशा ने जिस्म को एक ब्रांड बना दिया और उसका सीक्वल भी बना। लेकिन अब पूनम पांडे की आने वाली फिल्म 'नशा' ने बिप्स के जिस्म को एक कड़ी चुनौती दी है ये कहना है 'नशा' के निर्देशक अमित सक्सेना का।
अमित आजकल छप्पर फाड़ के पूनम की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पूनम का ये नशा बिपाशा के जिस्म को भी पीछे छोड़े देगा। यहां तक तो ठीक था लेकिन अमित का ये कहना कि पूनम बिपाशा से ज्यादा टैलेंटेड हैं वाकई हमें सोच में डाल देता है। बंगाली बेब्स बिपाशा ने तो खुद को, अपनी एक्टिंग को फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में बेहतरी एक्टिंग के जरिये प्रूफ किया है और अब ट्विटर पर अपनी हॉट हॉट तस्वीरें डालकर खुद को ट्विटर क्वीन बनाने वाली पूनम पहली ही फिल्म नशा से बिपाशा को टक्कर देने वाली हैं ये तो वाकई बहुत गंभीर बात है।
अमित सक्सेना ने लिखा है "पूनम बिपाशा से बेहतर एक्ट्रेस हैं।" अमित के इस स्टेटमेंट से पूनम भी काफी खुश हैं और उन्होंने लिखा है कि वैसे तो मुझे अपनी तुलना किसी से किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन अमित को ऐसा लगता है तो मैं उनकी आभारी हूं। साथ ही पूनम ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। यानी की एक तरफ तो अपनी तुलना बिपाशा बासु से किए जाने पर गुस्सा जाहिर कर रही हैं साथ ही वो उन्हें थैंकयू भी कह रही हैं तो कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पूनम के मन मन में तो लड्डू फूट रहे हैं लेकिन ऊपर से वो ये जता रही हैं कि उन्हें अपनी तुलना किसी से पसंद नहीं। खैर अब आप ही डिसाइड कीजिये कि पूनम की नशा क्या बिपासा के जिस्म के जादू को पीछे छोड़ पाएगी?


Click it and Unblock the Notifications











