पूनम पांडे की तरह हंसते-मुस्कुराते दुनिया छोड़ चले ये सितारे, सुशांत और सिद्धार्थ की मौत ने था देश को हिलाया

Poonam Pandey

Poonam Pandey Dies: आज की सुबह सभी के लिए सदमे की तरह आई क्योंकि सर्वाइकल कैंसर के कारण 32 साल की उम्र में पूनम पांडे का निधन हो गया। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है और उनके मैनेजर ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान में कहा गया है, "यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर जीवित प्राणी जो कभी भी उसके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।"

अब इस बीच हम उन सितारों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया और उनकी मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत- बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का फैन बेस काफी अच्छा था। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत जांच में इसे सुसाइड कहा गया था मगर बाद में एक्टर के पिता केके सिंह ने इसे साजिश बताया था। उन्होंने एक्टर की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों के गबन समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत की मौत ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया था। वो आज भी सुशांत की मौत का न्याय मांग रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला- टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी स्मार्टनेस और अभिनय का जादू चला चुके सिद्धार्थ इस सफलता का आनंद ज्यादा समय तक नहीं उठा सके, और हार्ट अटैक के कारण 2 सितंबर, 2021 को महज 40 की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सिद्धार्थ शुक्ला की असमायिक मौत ने उनके फैंस को झकझोंर कर रख दिया, और हर कोई इस सोच में पड़ गया कि भला इतने फिट दिखने वाले इंसान का हार्ट अटैक से निधन कैसे हो सकता है।

श्रीदेवी- बॉलीवुड में 'चांदनी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर कोई यकीन ही नहीं कर पाया था कि अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल था कि आखिर उस रात हुआ क्या और अचानक श्रीदेवी की मौत कैसे हो गई।

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X