पूनम पांडे को मुंबई की सड़कों पर 19 दिन बाद किया गया स्पॉट, मीडिया से की बात, बोलीं- ऐसे झूठ हज़ार बार बोलूंगी

Poonam Pandey Video: पूनम पांडे इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इंटरनेट पर वह आज के वक्त में सेंसेशन बनी हुई है। पूनम पांडे अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं। इतना ही नहीं उनके बोल्ड अदाएं भी लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन कुछ दिन पहले पूनम पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी कि उनका सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है।
हालांकि आपको बता दें कि पूनम पांडे का यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था। जब इस बारे में लोगों को खबर लगी तो पूनम पांडे को काफी बुरा भला कहा गया। तब से पूनम पांडे को मीडिया के सामने नहीं देखा गया है। हालांकि अब पूनम पांडे मीडिया से रूबरू हुई है और उन्होंने इसको लेकर बयान भी दिया है। जिस पर उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ऐसे स्टंट को लेकर कोई भी पछतावा नहीं है।
पूनम पांडे ने मीडिया के सामने इंटरव्यू देते हुए कहा कि "आप लोगों ने कभी झूठ नहीं बोला है क्या? अगर मेरे किसी झूठ से किसी का फायदा हो रहा है तो ऐसे झूठ मैं हजार बार बोल सकती हूं। जिन भी लोगों ने मेरे बारे में काफी कुछ बोला है उन्होंने कभी भी सर्वाइकल कैंसर को लेकर बात नहीं की। लेकिन आज मैं जो भी कुछ सर्वाइकल कैंसर के लिए कर रही हूं उन सब लोगों को परेशानी है। लेकिन मैं अपने फैंस से माफी मांगना चाहूंगी।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूनम पांडे ने जब से अपनी मौत की झूठी खबर को लेकर बताया है तभी से लोग उन्हें घटिया बता रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी इस हरकत पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। बता दे कि वह पूरे 19 दिन के बाद में घर से बाहर निकली और मीडिया से बातचीत की। दरअसल पूनम पांडे मंदिर में दर्शन करने आई थी और यहां पर उन्हें पैपराजी मिले। इसके बाद पूनम ने काफी कुछ अपने फैंस के लिए भी कहा।


Click it and Unblock the Notifications