पूनम पांडे को मिला सच्चा प्यार? मिस्ट्री मैन संग इंटीमेट फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली!

Poonam Pandey Shares Photos With Mystery Man: पूनम पांडे हमेशा अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकपन की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी तस्वीरों को शेयर किया है जिसके बाद में इंटरनेट पर हलचल मच गई है।

Poonam Pandey

इन तस्वीरों में पूनम पांडे को अकेले नहीं बल्कि किसी एक मिस्ट्री मैन के साथ में देखा जा रहा है। दोनों काफी ज्यादा नजदीक नजर आ रहे हैं और तस्वीरों को देखने के बाद में साफ लग रहा है कि अभिनेत्री की जिंदगी में कोई बेहद खास शख्स आ चुका है।

इन तस्वीरों के दौरान पोस्ट करते हुए पूनम पांडे ने किसी भी तरीके का कोई कैप्शन नहीं लिखा है बल्कि सिर्फ इविल आई वाले इमोजी बनाए हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने रिलेशनशिप की खबरों को और भी ज्यादा हवा दे डाली है।

पूनम पांडे के बेहद करीब दिखा ये शख्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे की पहली तस्वीर में कोई शख्स उनके काफी क्लोज और इंटिमेट नजर आ रहा है। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है और वह सुकून महसूस करती नजर आ रही है।

इस तस्वीर में शख्स का चेहरा साफ तरीके से नजर नहीं आ रहा है। लेकिन पूनम पांडे की इन तस्वीरों ने फैंस को यह सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है कि आखिरकार वह अपनी जिंदगी में किसके साथ आगे बढ़ गई है।

शख्स ने पूनम पांडे की कमर पर रखा हाथ

पूनम पांडे की दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह एक मिरर सेल्फी है। जो किसी घर के लिविंग रूम से ली गई है। इस तस्वीर में पूनम पांडे ने सफेद रंग की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा है। पूनम पांडे की ठीक पीछे वह शख्स नजर आ रहा है और एक्ट्रेस की कमर पर उसने हाथ भी रखा हुआ है।

पूनम पांडे की आखिरी और तीसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अकेले कुर्सी पर बैठी हुई है और मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में उन्होंने वही ओवर सीज सफेद शर्ट पहन रखी है जिस पर आई हेट एवरीवन लिखा हुआ है।

लोग कर रहे पूनम पांडे से सवाल

अब लगातार पूनम पांडे की इन तस्वीरों पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह मिस्ट्री मैन कौन है? एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि क्या आपको नया पार्टनर मिल गया है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X