तो पूनम पांडे थोडी फैमिली गर्ल भी हैं...पता नहीं था..
पूनम ने खुद कहा कि मेरी मां ने मुझसे कहा था कि वो चाहती हैं कि मैं अपने जन्मदिन पर उन सभी के साथ होऊं, मां ने पूनम को बोला था कि बेटा बाकी दिन तो काम और दोस्तों के साथ गुजारती हो, आज का दिन मुझे दे दो। इसलिए पूनम ने उनकी बात मान ली।
Did You Know:पूनम पांडे को 2,000 बर्थडे मैसेज आये
पूनम ने आगे बताया कि मैंने सुबह मां के साथ पूजा की। फिर हमलोग लंच के लिए बाहर गए। मुझे एहसास हुआ कि परिवार के साथ मैं कितना कम समय बिता पाती हूं। जब मैं घर पहुंचती हूं, काफी रात हो गई होती है, वे सो चुके होते हैं। मैं उन्हें अपने खातिर नहीं जगा सकती। कभी-कभी मेरा मन मां की गोद में सिर रखने का करता है।
Must See: पूनम पांडे की कातिल अदाएं
पूनम के मुंह से इस तरह की इमोशनल बातें सुनकर आपको भी अचरज हुआ ना। खैर पूनम से उनके फैंस यही कहना चाहते हैं कि मैडम पूनम आप हमेशा अपना जन्मदिन अपने मां-बाप के साथ यूं ही मनाते रहिए और अपने मां-बाप के साथ खुश रहिए।
Did You Know: पूनम पांडे को बर्थडे विश करने के लिए उनके फोन पर 2,000 मैसेज और 500 के लगभग फोन कॉल आए।


Click it and Unblock the Notifications












