'370 से ज्यादा के पीरियड्स में पैड यूज करते हैं और फेंक देते हैं..' बिरयानी विवाद पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस

जिस तरह की कहानी उसने सुनाई और उसकी जो मंशा थी वो काफी बुरी लगी और लोग भड़के हुए हैं। खबरें हैं कि इसके बाद इस शख्स की कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है कि इतनी घटिया विचारधारा के लोग कंपनी में नहीं चाहिए।
लेकिन इस मामले में अब मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी बोल्ड इमेज के लिए पहचानी जाने वालीं हसीना ने क्लास लगाई है। अभिनेत्री ने वीडियो देखा और वो खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने महिलाओं को लेकर कहा कि, हम लोग हर महीने 370 रुपए से ज्यादा के पैड इस्तेमाल करते हैं और फेंक देते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि पूनम पांडे थीं।
पूनम पांडे ने लगा डाली क्लास
पूनम पांडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, ''भाई ये चल क्या रहा है मार्केट में? मैने ये जो 370 रुपए की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी.. वाह बेटा क्या सोच है आपकी। वैसे में आपको एक बात बताऊं, हम औरतें हैं और हमको हर महीने पीरियड्स होता है। पीरियड्स में हम पैड खरीदते हैं और बेटा वो जो पीरियड्स के पैड होते हैं ना वो भी 370 रुपए से महंगे होते हैं और हम उनको यूज करके फेंक देते हैं। तो जुबान संभालकर बात करना, तू औरतों के बारे में बात कर रहा है।'' इस तरह से पूनम ने बखिया उधेड़कर रख दी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
पूनम पांडे के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पुराना हो गया मैम कुछ नया ट्राई करो।'' एक ने लिखा, ''ये क्या बकवास थी? सेंसलेस।'' एक ने लिखा, ''अब पोर्न स्टार बताएँगी।'' एक ने लिखा, ''मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है कि 370 रूपे की बिरयानी लड़के ने खिलाई ओर लड़की ने खाई उन लोगों को इतनी दिक्कत नहीं है जितनी तुम लोगों को हो रही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications

