Poonam Pandey की हॉटनेस देख खुद को रोक नहीं पाया शख्स? फोटो खींचने के बहाने जबरन करने लगा किस

Poonam Pandey

Poonam Pandey Video: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे शुक्रवार, 21 फरवरी को एक पैप सेशन के दौरान हैरान रह गईं। उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। पूनम पांडे पैपराजी से बात कर रही थीं, तभी उनका एक फैन पीछे से आया और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। हालांकि इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था।

शख्स ने किस करने की कोशिश की

पूनम पांडे जब पैपराजी से बात कर रही थीं तो एक शख्स ने उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की। हालांकि,ल वो उस वक्त अनकंफर्टेबल हो गई थीं लेकिन इसके बाद उसी शख्स ने आगे झुककर उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की। पूनम ने भी फुर्ती दिखाते हुए उस शख्स को धक्का दिया और वहां से निकल गईं। पैपराजी ने भी तुरंत उनका बचाव किया और उस शख्स को उसके इस कदम के लिए फटकार लगाई।

लोगों को स्क्रिप्टेड लगा वीडियो

हालांकि, इंस्टाग्राम यूजर्स को लगा कि यह घटना स्क्रिप्टेड है। एक यूजर ने लिखा- "क्या मुझे लगता है कि यह सिर्फ स्क्रिप्टेड है? जिस तरह से वह शुरू से ही अनकंफर्टेबल होने लगती है, मुझे शक है।" एक और यूजर ने कमेंट किया कि, "मैं देख सकता हूं कि उसने कितनी खराब एक्टिंग की है।"

पिछले साल कैंसर को लेकर बोला था झूठ

आपको बता दें, पिछले साल, पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी मौत का झूठा नाटक किया था। जब पूरे देश में सदमे की लहर फैली, तो पूनम ने बाद में घोषणा की कि वह जिंदा हैं, जिसके कारण बड़े पैमाने पर ट्रोलिंग हुई।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "मैं जिंदा हूं। मैं सर्वाइकल कैंसर के कारण नहीं मरी। दुर्भाग्य से, मैं उन सैकड़ों और हजारों महिलाओं के बारे में ऐसा नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जान गंवाई है। ऐसा इसलिए नहीं है कि वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती थीं, बल्कि इसलिए कि उन्हें नहीं पता था कि इसके बारे में क्या करना है। मैं आपको यह बताने के लिए यहां हूं कि, दूसरे कैंसरों से अलग, सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। आपको बस इतना करना है कि आपको अपना टेस्ट करवाना है और आपको HPV वैक्सीन लगवानी है।"

More from Filmibeat

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X