पूनम पांडे के डेयरिंग एक्ट पर शाहरुख खामोश

आईपीएल के 5वें सीज़न को जीतने के बाद शाहरुख की टीम केकेआर की जीत की खुशी में क्रिकेट की दिवानी पूनम पांडे ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए अपनी न्यूड फोटोग्राफ ट्वीटर पर डाली थी। जब इस बात पर शाहरुख से उनकी राय मांगी तो शाहरुख ने कहा- "जब हमने वर्ल्ड कप जीता था तो तब हमने अपनी कार में निकल कर सड़कों पर झण्डे फहराए थे....जब केकेआर जीती तो हमने कार्टव्हील की... सभी का अपना तरीका होता है ...मैं इस पर कुछ कमेंट नहीं कर सकता।"
आईपीएल के चलते कई विवादों में उलझने के बाद अब शायद बॉलिवुड के बादशाह किसी और तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं इसलिए पूनम पांडे पर कुछ भी कमेंट करने से उन्होंने मना कर दिया।
ज्ञात हो कि भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी पूनम पांडे भारतीय टीम के लिए स्ट्रिप करना चाहती थीं पर उस वक्त ऐसा न कर पाने पर उन्हें काफी निराशा हुई और आईपीएल 5 जीतने के बाद आखिरकार पूनम पांडे ने अपने वादे को पूरा कर ही दिया।


Click it and Unblock the Notifications











