'हेलेन' पूनम पांडे का सेक्सी योगा सलमान के बजरंगी भाईजान से ज्यादा हिट!
कहां पूनम पांडे और कहां सलमान खान, लेकिन अगर हम आपको कहें कि पूनम पांडे ने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है तो आपका क्या जवाब होगा। यही ना कि अरे ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन ऐसा हुआ है। असल में हाल ही में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर से ज्यादा पूनम पांडे के योगा वीडियो को हिट्स मिले हैं।

पूनम पांडे ने योगा डे के दिन अपना एक सेक्सी सा वीडियो शूट किया जिसमें वो अपने स्टाइल में योगा करती नज़र आ रही हैं। पूनम के इस सेक्सी योगा को देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि पूनम इतनी हॉट कैसे हैं। इस वीडियो को अभी तक करीब 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
वहीं सलमान खान की बजंरगी भाईजान जिसके लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं को अभी तक 969141 व्यूज मिले हैं।
जाहिर है कि पूनम पांडे सलमान खान से ज्यादा हिट हैं। वहीं सलमान खान और पूनम पांडे में एक बड़ा कनेक्शन है कि पूनम पांडे हेलेन नाम की एक फिल्म कर रही हैं जिसमें वो एक डांसर का किरदार निभा रही हैं।
लेकिन पूनम का कहना है कि ये फिल्म हेलेन पर आधारित नहीं है। अब ये बात कितनी सच है ये तो पूनम ही जानें।


Click it and Unblock the Notifications












