पोर्न से भी ज्यादा कामुक पूनम की नशा!

By Ajay Mohan

मुंबई। बात-बात पर न्‍यूड होने की बात करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय का दावा है कि उनकी आने वाली फिल्‍म नशा किसी भी अन्‍य पोर्न मूवी से ज्‍यादा कामुक होगी। उन्‍होंने अपना यह दावा पेश किया है ट्विटर और फेसबुक पर।

पूनम ने एक नया शिगूफा ट्विटर और फेसबुक पर छेड़ा, वो था, "पोर्न फिल्‍में बैन की जायें"। उनका यह ट्वीट धड़ाधड़ रीट्वीट होने लगा और जमकर रिप्‍लाई आने लगे। वहीं फेसबुक पर कमेंट आने लगे। लेकिन जब लोगों ने यह सवाल किया कि आखिर ऐसा क्‍यों, तो पूनम ने जवाब दिया कि उनकी आने वाली फिल्‍म नशा इतनी ज्‍यादा कामुक है, कि पोर्न फिल्‍में देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पूनम ने जबसे फिल्‍म नशा साइन की है, तब से वो रह-रह कर अपनी कामुक तस्‍वीरें, कमेंट एवं सवाल ट्विटर और फेसबुक कर रही हैं। ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग नशा के बारे में बात करें और जब फिल्‍म रिलीज हो तब पूनम का नशा सिर चढ़कर बोले। हालांकि कुछ हद तक पूनम को अपने सोशल नेटवर्किंग पर इस अभियान में सफलता भी मिली है, लेकिन असली सफलता तो तब मिलेगी, जब उतने ही लोग फिल्‍म देखने के लिये जायें, जितने इसके बारे में बात करते हैं।

एक अन्‍य बात यह कि पूनम की इन बातों से साफ लग रहा है कि फिल्‍म नशा को ए-सर्टिफिकेट मिलना लगभग तय है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X