हर हेलेन सलमान खान की मां नहीं- पूनम पांडे
सलमान खान के परिवार पर कोई उंगली भी उठा दे तो वो तिलमिला उठते हैं। लेकिन पूनम पांडे का तो कहना ही क्या पब्लिसिटी पाने के लिए वो शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक को पकड़ लेती हैं। अब उन्होंने सलमान खान की मां हेलेन को लेकर कमेंट किया है।
असल में पूनम पांडे की अगली फिल्म का टाइटल हेलेन है। फिल्म में पूनम पांडे के किरदार का नाम भी हेलेन ही है जिसे लेकर मीडिया ने काफी सुर्खियां बनाई हैं ये कहकर कि सलमान खान की मां हेलेन का किरदार निभा रही हैं पूनम पांडे।
April Fool special सलमान खान, दीपिका और आलिया जोक्स हुए वायरल
पूनम पांडे ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा है "फिल्म में हेलेन सिर्फ एक फीलिंग है एहसास है। ये हेलेन जी की जिंदगी के ऊपर बनी फिल्म नहीं है। हेलेन जी के नाम के साथ बेहतरीन डासिंग का एहसास जुड़ा है। इसके अलावा हमने उनके ऊपर फिल्म नहीं बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान खान की मां का नाम हैलेन है लेकिन हर हेलेन नाम की औरत सलमान की मां नहीं है।"
वैसे भी क्या फर्क पड़ता है हेलेन जी का नाम लेकर पूनम को आखिर पब्लिसिटी तो मिल ही गयी ना। देखते हैं ये पब्लिसिटी उनकी फिल्म हेलेन के कितना काम आती है।


Click it and Unblock the Notifications












