फेमस क्रिकेटर ने कहा 'क्यूट', बार-बार कर रहा था DM... पूनम पांडे को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
Poonam Pandey on cricketers DM: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रहती है तो कभी उनके बोल्ड कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर ऐसा खुलासा किया है, जिससे इंटरनेट पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर आते हैं मशहूर लोगों के मैसेज
एक इंटरव्यू के दौरान पूनम से पूछा गया कि क्या उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लू टिक यानी वेरिफाइड अकाउंट्स से भी डायरेक्ट मैसेज (DM) मिलते हैं? इस पर उन्होंने माना कि हां, उन्हें कई जाने-माने लोगों के मैसेज आते हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि कई खिलाड़ी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें मैसेज कर चुके हैं।
'एक क्रिकेटर को करना पड़ा ब्लॉक'
पूनम ने एक खास घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया था- 'आप बहुत क्यूट लगती हैं।' उनके मुताबिक वह शख्स बार-बार मैसेज कर रहा था। आखिरकार उन्हें उसे ब्लॉक करना पड़ा।
'ज्यादातर लोग सीरियस नहीं होते'
जब उनसे पूछा गया कि क्या ये लोग किसी सीरियस रिश्ते के इरादे से बात करते हैं, तो पूनम ने कहा कि मैसेज देखकर ऐसा नहीं लगता। उनके अनुसार, कई लोग बस दोस्ती या साथ घूमने-फिरने की इरादे से कॉन्टैक्ट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी उन्हें ऐसे मैसेज नजरअंदाज करने पड़ते हैं। साथ ही उनका मानना है कि सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की दूसरी लड़कियों को भी ऐसे एक्सपीरिएंस होते होंगे।
पहले भी हो चुका है विवाद
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे का नाम क्रिकेटरों के साथ जोड़ा गया हो। साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया था, जिसने पूरे देश में काफी विवाद खड़ा कर दिया था। कुल मिलाकर, पूनम पांडे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उनका हर बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











