विवादों के बीच Besharam Rang पर पूनम पांडे का बेहद बोल्ड डांस, यूजर्स ने दीपिका पादुकोण से..

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चर्चा और विवाद दोनों है। फिल्म का गाना बेशरम रंग विवादों में है लेकिन मेकर्स ने इस पर किसी तरह का कोई बदलाव ना करने का फैसला लिया है। इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कमाल का काम किया है लेकिन उन्होने एक शॉट में ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी है जिसको लेकर विवाद है। इसके बावजूद लगातार कई सितारों के वीडियो इस गाने पर डांस करते हुए सामने आ चुके हैं।
इस वक्त भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे नजर आ रहीं हैं। जी हां, पूनम पांडे अपने हॉट मूव्स के साथ इस गाने पर झूमती नजर आ रहीं हैं और लोग उनको लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
पूनम पांडे इस वीडियो में कैमरा को फेस कर रहीं हैं और काफी क्लोज आकर डांस कर रही है। इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है।

एक यूजर ने लिखा
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनको लेकर कमेंट्स करते हुए दीपिका से तुलना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह... आपने तो दीपिका पादुकोण से भी अच्छा डांस किया है।'' जबकि एक यूजर ने पूनम को ट्रोल करते हुए लिखा, ''आपका रंग तो पूरी दुनिया देख चुकी है।''

रिएक्शन सामने नहीं आया
हालांकि पूनम पांडे की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। अक्सर उनको सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है।

लॉक अप सीजन 1
एरोटिक स्टार पूनम पांडे लॉक अप सीजन 1 से पॉपुलर हुईं थीं और सीजन में वो कई कलाकारों के साथ दिखीं थीँ। इस सीजन को अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था।

काफी बोल्ड वीडियो और तस्वीरें
पूनम पांडे को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करतीं रहती हैं जो कि सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैँ। कुछ समय से वो एक केस को लेक परेशान थीं लेकिन अब उनको अंग्रिम जमानत मिल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











