क्रिकेट का जुनून- केकेआर के लिए न्यूड हुईं पूनम पांडे
क्रिकेट के पीछे बॉलीवुड के सितारों का जनून किस हद तक जा सकता है ये कोई अभिनेत्री पूनम पांडे से पूछे। पिछली रात शाहरुख खान की टीम के आइ पी एल जीतने की खुशी में पूनम ने अपनी न्यूड तस्वीरे अपनी ट्वीटर साइट पर अपलोड की।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही पूनम ने कहा था कि अगर बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख चाहेंगे तो उनकी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पूनम स्ट्रिपिंग भी कर सकती हैं। और के के आर के आइ पी एल जीतने के बाद ही अपनी न्यूड तस्वीरे ट्वीटर साइट पर डालने के साथ उन्होंने कहा कि मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि मैने जो कहा था वो मैं कर भी सकती हूं।
पूनम के अनुसार आज तक उन्होंने जिस भी टीम का समर्थन किया है वो टीम जरुर जीती है। क्रिकेट के लिए किसी भी हद तक जाने वाली पूनम पांडे ने इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी कहा था कि वो अपनी निवस्त्र तस्वीरें जारी करना चाहती है पर उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। अपने इस बोल्ड बयान के चलते उन्हें कलर्स चैनल पर आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने का मौका मिला।
इस बार ट्विटर पर अपनी न्यूड तस्वीरे पोस्ट करते वक्त पूनम ने यह लिखा कि मेरे वादे के अनुसार ये रही मेरी तस्वीरें। साथ ही उन्होंने 18 वर्ष से कम की उम्र के लोगों के लिए एक चेतावनी भी लिखी है कि ये तस्वीरें सिर्फ वयस्क लोगों के लिए हैं।
अब पूनम का ये पब्लिसिटी स्टंट उन्हें बॉलिवूड में कहा ले कर जाता है ये तो वक्त बताएगा पर फिलहाल तो कुछ समय के लिए पूनम ने सुर्खियों में अपना नाम फिक्स कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications












