पूनम पांडे के पति ने हनीमून पर किया उनका यौन शोषण, हुए गिरफ्तार, 12 दिन पहले ही हुई है शादी
विवादों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे ने 12 दिन पहले ही शादी की है और उनके पति गिरफ्तार हो चुके हैं। पूनम ने अपने पति पर यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
Recommended Video
Poonam Pandey ने पति Sam Bombay पर लगाए ये गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Filmibeat
गौरतलब है कि पूनम पांडे के सर और पीठ पर चोट के निशान भी मिले हैं। उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया है।

पूनम पांडे, 10 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने सात फेरे लेने के बाद अपने और पति के साथ अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं।
इसके बाद ये कपल अपना हनीमून मनाने गोवा गया जहां पूनम एक फिल्म की शूटिंग भी कर रही थीं। सोमवार देर रात उनके पति ने उनके साथ मारपीट की जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।


Click it and Unblock the Notifications











