न्यूडिटी के बाद भी बहुत कुछ बाकी है: पूनम पांडे

किंगफिशर कैलेंडर मॉडल पूनम पांडे उस समय लाइमलाइट में आईं जब उन्होंने कहा कि यदि भारत वर्ल्ड कप जीत जाती है तो वो अपने पूरे कपड़े उतार कर टीम की जीत का जश्न मनाएंगी। उस बयान के बाद ही उन्हें अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किए जा रहे खतरों के खिलाड़ी में आने का मौका मिला।
उस समय पूनम पांडे की बोल्डनेस को देखकर जिस्म फिल्म के डायरेक्टर अमित सक्सेना ने कहा कि वो अपनी जल्द ही आने वाली फिल्म के लीड रोड में पूनम पांडे को लेंगे। पर जब पूनम ने अपने ट्विटर पर इस फिल्म में अपने लीड रोल की बात शेयर की तो उसी वक्त अमित अपनी इस बात पर से मुकर गए।
इस समय अपने क्रिकेट जुनून के चलते अपनी न्यूड तस्वीरें ट्विटर पर डालने के बाद अब पूनम का कहना है कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है अभी उनकी फिल्म आनी बाकी है और उनकी फिल्म के आगे ये तस्वीरे कुछ भी नहीं।
अब देखना ये है कि तस्वीरों के बाद आखिर अब पूनम पांडे अपनी फिल्म में क्या करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications