टाइट से कपड़े पहनकर पूनम पांडे पहुंच गईं पार्टी में, फोटो खिंचवाने वालों की लग गई भीड़!

एक्ट्रेस पूनम पांडे आए दिन कोई ना कोई सनसनी मचाए रहती हैं. उनके फोटोज और वीडियोज चर्चा का विषय बन जाते हैं. लेकिन पिछले काफी दिनों से पूनम पांडे गायब हैं लेकिन एक बार फिर से उन्होंने एंट्री मार ली है और फैंस के दिलों को धड़काने लगी हैं. जी हां, हाल ही में एक इवेंट में पूनम पांडे नजर आईं लेकिन इस बार वो पहले की तुलना में काफी सभ्य नजर आ रही थीं और फैंस को उनका ये अंदाज काफी भाया है.
पूनम का हॉट वीडियो
पूनम पांडे हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं और इस इवेंट में उन्होंने नीले रंग की स्किन टाइट ड्रेस पहनी हुई है. इस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत और बोल्ड लग रही हैं. एक्ट्रेस की ड्रेस में एक मटैलिक शाइन है और वो काफी टाइट भी है. उन्होंने गले में एक चोकर नेकलेस पहना हुआ है और उसी से मैचिंग उन्होंने हील्स कैरी की हुई है. इस लुक में पूनम काफी कातिलाना लग रही हैं. उन्होंने हाथ में फर वाला स्टॉल भी कैरी किया हुआ है. अब जब सामने पूनम पांडे हों और लोगों के कमेंट ना आएं, ऐसा कैसे हो सकता है. पूनम के इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
12 दिन चली शादी
पूनम पांडे के करियर की बात करें तो वो एक मॉडल रह चुकी हैं और कई फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग भी की है. हिंदी फिल्मों के अलावा वो तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.एक्ट्रेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों की वजह से कम अपने बेतुके बयानों के कारण ज्यादा चर्चा का विषय बनीं रहतीं हैं. हालांकि, पूनम अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए भी जानी जाती है, इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. पूनम ने लम्बे समय तक रहे अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से साल 2020 में शादी की थी लेकिन ये शादी सिर्फ 12 दिन ही चल पाई थी. जी हां, शादी के तुरंत बाद पूनम ने अपने पति पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद सैम को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.


Click it and Unblock the Notifications