पूनम पांडे को अपनी न्यूडिटि पर गर्व है!
पूनम पांडे जो कि अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म नशा को लेकर काफी उत्साहित है को शायद अपनी न्यूडिटी पर कुछ ज्यादा ही भरोसा है और गर्व भी है तभी उनका कहना है कि वो जो कुछ भी कर रही हैं ,अपने फैन्स के लिए कर रही हैं, उनके एंटरटेनमेंट के लिए कर रही हैं। पूनम को पूरा यकीन है कि उनकी न्यूडिटी उनके फैन्स को बेहद पसंद आएगी और इसके चलते उनकी फिल्म नशा भी हिट होगी।
पूनम पांडे ने हाल ही में अपनी फिल्म नशा के लिए काफी पब्लिसिटी की है और साथ ही वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी अपने रिवीलिंग ड्रेसेस के जरिये काफी नशा बांटती दिख रही हैं। पूनम पांडे की फिल्म के लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है।
पूनम पांडे की फिल्म नशा में एक लड़के की कहानी है जो कि अपने से बडी़ उम्र की लड़की से प्यार करता है। फिल्म में पूनम पांडे लीड रोल में हैं औरउनके साथ है शिवम जिनकी ये पहली फिल्म है।
पूनम पांडे ने नशा फिल्म में कई सारे हॉट सीन्स दिये हैं साथ ही उनके कई सारे इंटिमेट सीन्स भी हैं।लेकिन पूनम का कहना है कि फिल्म में उतने ही सीन हैं जितने की आवश्यकता थी उससे ज्यादा फिल्म में नहीं डाला गया है। पूनम पांडे के इन सीन्स को ही फिल्म की यूएसपी बनाकर फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना फिल्म को बेच रहे हैं। अमित का कहना है कि जब फिल्म इतनी ज्यादा हॉट है तो फिल्म का प्रमोशन भी हॉट होना चाहिए।
पूनम पांडे की ये न्यूडिटी लेकिन दिल्ली के लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। और उन्होंने दिल्ली के किनारे लगे नशा के पोस्टर को उन्होंने फाड़ कर फेंक दिया और साथ ही कुछ पोस्टर्स को जला भी दिया लेकिन इस बात से नशा फिल्म के निर्देशक या निर्माता को कोई फर्क नहीं पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











