यश चोपड़ा की सलामती के लिए पूनम पाण्डेय भी कर रही हैं दुआ
ज्ञात हो कि फिल्ममेकर यश चोपड़ा कि तबीय ११ अक्टूबर कि रात ही कुछ ख़राब थी। १३ अक्टूबर को जब यश चोपड़ा कि तबियत ज्यादा खराब लगी तो उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहाँ बताया गया कि उन्हें डेंगू बुखार है। इस खबर के आते ही हर कोई यश चोपड़ा कि सलामती कि दुआ करने लगा। पूनम पाण्डेय ने भी तुरंत ट्विट्टर पर लिखा "यश चोपड़ा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। मैं दुआ करती हूँ कि वो जल्दी से ठीक हो जाएँ। "
यश चोपड़ा ने पिछले ही महीने २७ सितम्बर को अपना ८० वां जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड कि किंग खान शाहरुख़ खान ने उन्हें स्पेशल गिफ्ट देते हुए उनका एक इंटरव्यू लिया और उनके साथ उनके करियर और उनके जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं पर बात की। अपने जन्मदिन के दिन ही यश चोपड़ा ने मीडिया के सामने ये कहा की जब तक है जान उनकी आखिर फिल्म होगी। इसके बाद वो किसी फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। फिलहाल यश चोप्ड्स हॉस्पिटल में भारती है और उम्मीद की जा रही है की वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस आएँगे।


Click it and Unblock the Notifications
