पूनम नहीं चाहतीं शाहरुख-सलमान संग नाचना!
पूनम पांडे ने हाल ही में अपनी फिल्म नशा के ट्रेलर लॉंच के दौरान कहा कि उन्हें सलमान खान और शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म में पेड़ के किनारे गाना गाते हुए नाचने का शौक नही है। पूनम पांडे का कहना है कि वो सिर्फ वैसे ही रहना चाहती हैं जैसी वो है। वो नहीं चाहतीं कि वो आइटम गर्ल बनकर शाहरुख-सलमान के आगे पीछे घूमें। पूनम पांडे ने ये भी कहा कि नशा फिल्म में उन्होंने उतने ही इंटिमेट सीन्स दिये हैं जितने फिल्म के लिए जरुरी थे इससे ज्यादा उन्होंने कुछ भी नहीं किया है। मुकेश भट्ट ने नशा फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद पूनम पांडे की जमकर तारीफ की है।
पूनम पांडे ने इस इवेंट के दौरान कहा कि आईपीएल से लेकर अभी तक उन्हें मीडिया ने ही संभाला है। पूनम पांडे से इवेंट के दौरान पूछा गया कि उन्होंने क्या कभी किसी लड़के को प्रपोज किया है इसपर पूनम पांडे ने कहा कि जब वो स्कूल में थीं तब उन्होंने अपने क्लास के एक लड़के को प्रपोज किया था लेकिन उस लड़के ने जाकर टीचर को बता दिया था और पूनम को काफी डांट पड़ी थी। उसके बाद से पूनम ने कभी भी किसी लड़के को प्रपोज करने की नहीं सोची।

पूनम पांडे ने फिल्म नशा में एक 15 साल के लड़के की लव पार्टनर का रोल प्ले किया है। इसपर पूनम ने कहा कि पहली बार उन्होंने अपने से छोटे उम्र के लड़के का साथ रोमांस किया है और इसे उन्होंने काफी इंज्वॉय भी किया है। पूनम पांडे ट्विटर क्वीन भी कही जाती है। पूनम पांडे ने हमेशा ही ट्विटर के जरिेय लोगों में खुद को लेकर काफी फैंटसी बनाई है। और नशा में भी पूनम पांडे को इंटिमेट सीन्स को देखने के लिए ही लोग बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications