सचिन के आखिरी टेस्ट मैच में पूनम पांडे का सरप्राइज!

पूनम पांडे के क्रिकेट प्रेम से कोई अनभिज्ञ नहीं है। क्रिकेट प्रेम की वजह से पूनम पांडे ट्विटर क्वीन बन चुकी हैं और उसके बाद उन्हें बॉलीवुड में भी आने का चांस मिला। अब एक बार फिर से पूनम पांडे का क्रिकेट प्रेम बढ़ चढ़कर बोल रहा है जब सचिन तेंदुलकर की विदाई हो रही है। सचिन तेंदुलकर का आज आखिरी टेस्ट मैच था जो कि वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था और सचिन के फैन्स इस मैच को देखने जाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे। पूनम पांडे भी क्रिकेट के भगवान सचिन के आखिरी मैच को देखने गयीं और साथ ही हमेशा की तरह अपने फैन्स के लिए एक सरप्राइज भी प्लान करके गयीं।

पूनम पांडे ने कल ही अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि वो वानखेड़ा स्टेडियम में जा रही हैं सचिन का आखिरी मैच देखने। पूनम ने ट्वीट किया क्या आप मुझे कल वानखेड़े स्टेडियम में सचिन को सपोर्ट करते देखना चाहते हैं? उसके बाद उन्होंने लिखा वानखेड़े स्टेडियम में कल होने वाले मैच के लिए एक सरप्राइज पैकेज है क्या आप गेस कर सकते हैं क्या है? पूनम के फैन्स भी काफी उत्सुक थे कि आखिर पूनम इस बार अपने क्रिकेट जूनून के चलते क्या करने वाली हैं। पहले तो वो अपनी फेवरेट टीम के क्रिकेट में जीतने पर न्यूड फोटोशूट कर ही चुकी हैं। अब नेक्स्ट क्या।

फिर पूनम ने आज मैच जाते वक्त अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं जिनमें वो अपने बाहों पर सचिन का टैटू बनवा रही हैं और उन्होंने टैगलाइन लिखी सचिन ऑन माइ आर्म्स यानी सचिन मेरी बाहों पर। पूनम पांडे की इस तस्वीर में पूनम ने जो टॉप पहन रखा है उसमें से पूनम का क्लीवेड साफ साफ नज़र आ रहा है। कुल मिलाकर पूनम ने एक बार फिर से एक्सपोज करने का बहाना ढूंढ ही लिया। पूनम पांडे तो बड़े ही जोर शोर के साथ और अपने साथ एक सरप्राइज लेकर वानखेड़े पहुंची लेकिन अफसोस की बात ये है कि सचिन अपने आखिरी मैच में सेंचुरी बनाने से रह गये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X