नशा फिल्म के नग्न पोस्टर रास ना आए दिल्लीवासियों को!
पू्नम पांडे यूं तो लोगों की जान हैं और उन्हें देखने के लिए लोग बेतब रहते हैं। लेकिन पूनम पांडे की न्यूडिटि को अभी लोग एक्सेुप्ट नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने अप्नी नाराजगी जताते हुए वहां पर सड़कों के किनारे लगे पूनम पांडे की फिल्म के न्यूड पोस्टर फाड़ दिये हैं यही नहीं बल्कि मुंबई में भी कुछ जगह नशा के पोस्टर हटा दिये गये हैं। इन पोस्टर को लेकर सबसे ज्यादा बवाल दिल्ली में हो रहा है। दिल्लीवासियों ने पूनम पांडे के न्यूड पोस्टर्स के खिलाफ नजदीकी पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज करा दिया है। लोगों का कहना है कि पूनम पांडे की इस न्यूडिटी को वो नहीं एक्सेप्ट करेंगे।
पूनम पांडे की फिल्म नशा में पूनम ने काफी सारे हॉट और स्टीमी सीन्स दिये हैं। इन सीन्स को फिल्म के प्रमोशन का जरुरी हिस्सा मानकार फिल्म के मार्केटिंग टीम ने इन पोस्टर्स को शहरों के किनारे सड़कों पर लगा दिया है। लेकिन जब लोगों की नज़रें हर जगह लगेइन न्यूड पोस्टर्स पर गयी तो उन्हें इतना बुरा लगा कि उन्हों नये पोस्टर्स फाड़कर फेंक दिये। पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेन भी दर्ज कराई। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने जाकर उन जगहों पर कुछ नये पोस्टर लगा दिये हैं लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो उन पोस्टर्स को भी फाड़ देंगे। इस बातपर जब मीडिया ने प्रदर्शनकारियों से उनके गुस्से की वजह जानने की कोशिश की तो उनमें से एक ने बताया कि पूनम पांडे के न्यूड पोस्टर बहुत अश्लील हैं।
उन्होंने कहा इस तरह की नग्नता स्वीकार नहीं की जाएगी। वैसे भी इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। पहले तो लोग मस्जिद जाकर अल्लाह की इबादत करते हैं और उसके बाद उनकी नज़रों के सामने इस तरह की नापाक चीजें आती हैं। ये गलत है। हमने इसके विरोध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


Click it and Unblock the Notifications