..................... Poonam Pandey linked her birthday with sex position 69, 69वें दिन बर्थडे होता है, इसलिए नॉटी हैं पूनम - Hindi Filmibeat

69वें दिन बर्थडे होता है, इसलिए नॉटी हैं पूनम!

ट्विटर क्वीन पूनम पांडे का कल यानी 11 मार्च को जन्मदिन था और पूनम के जन्मदिन पर देश भर से उनके दीवानों ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दीं और साथ ही पूनम की आने वाली फिल्म नशा के हिट होने की दुआ भी की। पूनम पांडे ने भी अपने दीवानों को अपने जन्मदिन पर एक खास बात बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया और साथ ही लोगों को हंसी भी आई कि पूनम ने अपने जन्मदिन को भी सेक्स सिंबल बना दिया। पूनम ने कहा कि उनका जन्मदिन साल के 69वें दिन आता है। 69 से उनका मतलब था सेक्स की पॉजीशन 69। अब ऐसे में भला पूनम का जन्मदिन सुर्खियों से कैसे दूर रह सकता है।

पूनम पांडे जो कि हमेशा से ही अपनी बेबाक बातों और अपनी सेक्सी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं आखिर अपने जन्मदिन को कैसे छोड़ सकती थीं। अपने जन्मदिन के दिन भी पूनम को चर्चा में रहने का एक नया तरीका मिल गया। पूनम पांडे हमेशा से ही खुद को सबसे आगे रखने की कोशिश में रहती हैं। कुछ दिन पहले जब शर्लिन चोपड़ा का जन्मदिन था तो उन्होंने अपना जन्मदिन मुंबई के रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर्स के साथ मनाया था। तो पूनम ने भी सोचा कि अपना जन्मदिन कुछ खास बनाया जाए। तो उन्होंने ट्वीट किया "लकी मेरा जन्मदिन साल के 69वें दिन आता है। शायद इसीलिये मैं इतनी नॉटी हूं।"

इस तरह से पूनम ने अपने जन्मदिन को भी कुछ खास बना दिया। पूनम पांडे के जन्मदिन के मौके पर पूनम के फैन्स ने उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ ही पूनम को उनके आने वाले भविष्य की सफलता के लिए भी दुआ की। पूनम पांडे की आने वाली फिल्म 'नशा' को भी इसी बहाने कुछ और पब्लिसिटी मिल गयी। पूनम पांडे ने अपने जन्मदिन के केक की एक तस्वीर भी ट्वीट की है और उसपर लिखा है हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार। यानी की पूनम पांडे अपनी पहली फिल्म के रिलीज से पहले ही सुपरस्टार बन गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X