बिकिनी फोटोज छोड़कर राम भक्ति में रम गईं पूनम पांडे, बुलेट पर बांधा झंडा, रात में निकल पड़ीं!

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सितारे उत्साहित हैं। इस वक्त सोशल मीडिया तस्वीरों और वीडियोज से भरा हुआ है। ऐसे में सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक पूनम पांडे ने भी एक तस्वीर पोस्ट कर दी है।
अभिनेत्री इस दौरान राम नाम में रमी हुई नजर आई और बाइक से ही निकल पड़ी हैं। पूनम पांडे ने बीती रात की ये तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होने भगवा झंडा अपनी बुलेट बाइक पर लगाया हुआ है। उन्होने एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
वो जहां पर खड़ी हैं वहां आसपास सन्नाटा है और श्रीराम नाम के झंडे और सजावट नजर आ रही है। कैजुअल कपड़ो में पूनम पांडे ने तस्वीरों पोस्ट करते हुए लिखा, ''यकीन नहीं हो रहा कि 500 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है! भव्य #राममंदिरप्रणप्रतिष्ठा बस कुछ ही घंटे दूर है। छत के माध्यम से उत्साह का स्तर।''
इसके बाद पूनम पांडे को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये तो शिव लिंग की फैन है, गलत जगह आ गई पगली।'' एक ने लिखा, ''हक़दार कोई है, हुकूमत कोई और कर रहा है..।'' एक ने लिखा, ''कैसे आप अपने दिल हैं?'' आपकी याद आ रही है।
एक ने लिखा, ''मैडम आई लव यू।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन पूनम की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि वो आज अयोध्या नहीं जाएंगी। लेकिन कई सितारे वहां पहुंच चुके हैं और तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं।
अभिनेत्री कंगना रनौत बीते दिन से ही अयोध्या में हैं और आज सुबह-सुबह उन्होंने अयोध्या से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो सफेद रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिन्हें उन्होंने लाल रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। फिलहाल आप देखिए पूनम पांडे की ये तस्वीर....


Click it and Unblock the Notifications