पूनम पांडे ने नशा के बाथरूम सीन को लीक किया...
नशा.. फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है जिसके लिए पूनम पांडे काफी बेसब्र हैं लेकिन अपनी पहली फिल्म नशा के प्रमोशन के लिए मैडम ने ऐलान किया था कि वह चीप पब्लिसिटी का सहारा नहीं लेंगी लेकिन उनके काम चीप पब्लिसिटी से भी काफी आगे हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि पूनम पांडे ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर नशा फिल्म के बाथरूम सीन का एमएमएस लीक कर दिया है, जिसे देखने के लिेए लोग ललायित हो गये हैं। अब आप ही बताइये की पूनम पांडे की इस पब्लिसिटी को आप क्या संज्ञा देना चाहेंगे।
गौरतलब है कि पूनम पांडे की फिल्म के हॉट पोस्टरों ने धूम मचा रखी है तो वहीं फिल्म नशा के टाईटल सांग ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म का ट्रेलर जोर-शोर से टीवी और म्यूजिक चैनलों पर दिखाया जा रहा है। फिल्म का गाना.. जाने यह कैसा है तेरा नशा....ने लोगों को अच्छा लग रहा है, फिल्म के इस गाने में लिपलॉक और इंटिमेट सींस की भरमार दिखायी गयी है। पूनम पांडे और नये हीरो शिवम ने भरपूर कोशिश की है कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की, देखते हैं कि उनकी यह कोशिश कामयाब होती है कि नहीं।
फिल्म नशा एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया। खुद पूनम पांडे ने कहा है कि उनकी फिल्म काफी वल्गर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म में केवल अश्लीलता ही है, फिल्म में एकसुंदर सी कहानी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं नशा के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications