पूनम पांडे की तस्वीर से कोलकाता में मच गया हंगामा
किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे के चलते कोलकाता में जमकर विवाद हो गया। एक अखबार ने पूनम की हॉट तस्वीर छाप दी जिसके चलते कोलकातावासी भड़क उठे और वह सड़क पर उतर आए जिसके चलते करीब छः घंटों तक सड़क पर जाम लगा रहा।
इस तस्वीर बिना कपड़ों की पूनम के सामने एक पाकिस्तानी क्रिकेटर नतमस्तक हुआ दिखाया गया। जिससे वहां के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। लोगों ने इस तस्वीर को प्रकाशित करने वाले समाचार पत्र के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला और सड़कों पर उत्पात मचाया। हंगामा इस कदर बढ़ गया कि खुद मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने लोगों से आग्रह किया की वे शांत हो जाएं।
पूनम को इस बात की जानकारी ट्विटर से मिली जिसके चलते वो निराश हो गईं। पूनम ने ट्वीट किया कि मैं अपने फैंस से मिले प्यार का बहुत सम्मान करती हूं लेकिन मेरी यही गुजारिश है कि वो ऐसी तस्वीरें ना बनाएं जिससे नाहक ही विवाद पैदा हो।


Click it and Unblock the Notifications